फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New Municipal Commissioner Sudhir Kumar took charge, said action will be taken on cleanliness and encroachment

Kanpur: नए नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने संभाला कार्यभार, बोले- सफाई और अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई, जानें क्या कहा

Thu, 25 Jul 2024 03:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Jul 2024 03:36 PM IST
सार

Kanpur News: नए नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि बारिश को देखते हुए जलभराव की समस्या का त्वरित निदान और एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग का कार्य भी तेज किया जाएगा। इसके अलावा राजस्व वसूली तेज करने और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ने की भी बात कही।

विज्ञापन
New Municipal Commissioner Sudhir Kumar took charge, said action will be taken on cleanliness and encroachment
कानपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नए नगर आयुक्त सुधीर कुमार गहलोत ने गुरुवार को कार्यभार संभाला। इससे पहले वह इसी जिले में सीडीओ थे। नगर आयुक्त ने चार्ज संभालते ही अधिकारियों और महापौर के साथ बैठक की। साथ ही, नगर निगम और विकास कार्यों को समझा।

विज्ञापन

शहर की स्थितियों से पहले से ही वाकिफ नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि शहर में राजस्व वसूली, सफाई और अतिक्रमण पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जगह-जगह सड़कें खराब हो गई हैं। ऐसे में शहर की सड़कों का सर्वे कराकर उन्हें गड्ढामुक्त कराया जाएगा। साथ ही, बिलिंग की समस्या को दूर करने के लिए कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

हाउस टैक्स में बिलिंग की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। हर जोन और वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि 500 करोड़ से रेवेन्यू को बढ़ाकर 700 करोड़ तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा पूरे शहर में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। वहीं शहर में धड़ल्ले से बन रहे फ्लैट्स के नामांतरण की प्रक्रिया दुरुस्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा
नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि बारिश को देखते हुए जलभराव की समस्या का त्वरित निदान और एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग का कार्य भी तेज किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राजस्व वसूली तेज करने और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ने की भी बात कही।

जलभराव का भी सर्वे कर कियार जाएगा निराकरण
उन्होंने कहा कि सूरत जैसे छोटे शहर में राजस्व वसूली काफी बेहतर है। इसके अलावा कानपुर में जाम की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण है, जिसे चिन्हित करने के साथ ही अभियान चलाया जाएगा। सोसाइटी क्षेत्रों में होने वाले जलभराव का भी सर्वे कर उसके निराकरण की बात नगर आयुक्त ने कही। चार्ज लेने के बाद उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed