फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New executive committee of UP Roadways Employees Union formed at Mati Depot, Jitendra became president

Kanpur News: माती डिपो में यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र बने अध्यक्ष

Sat, 06 Jun 2026 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of UP Roadways Employees Union formed at Mati Depot, Jitendra became president
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की माती डिपो शाखा की नवीन कार्यकारिणी 2026-27 का शुक्रवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें जितेंद्र कुमार पांडेय को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही अन्य पदों पर कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक बृजेश कुमार शर्मा (कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री) की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल देव वाजपेयी, क्षेत्रीय मंत्री अजय कुमार दीक्षित और कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कांति भी उपस्थित रहे। चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि नई कार्यकारिणी में रवींद्र सोनकर और संजय सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

चंद्रभान सिंह और जय कुमार नायक संयुक्त मंत्री चुने गए हैं। सर्वेश कुमार तिवारी संगठन मंत्री और राज किशोर कार्यालय मंत्री का पद संभालेंगे। रमेश सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी पदाधिकारी संघ के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही पूनम तिवारी और रवि दुबे को क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। वहीं, हिमांशु यादव, जितेंद्र कुमार, शिवेंद्र सिंह और संतोष कुमार वर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें तीसरी बार जिम्मेदारी मिली है। वह संगठन के कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे। सभी को एकजुट रहने पर जोर दिया। बताया कि उत्तर कुमार सिंह चौथी बार मंत्री बनना भी उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। इस अवसर पर संघ के कई वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed