फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New employment trends, Second employment fair held in Regional Employment Office

रोजगार के नए रुझान: कंपनियों ने शुरू की भर्तियां, कम वेतन वाले पदों पर मिल रहा मौका

Fri, 13 May 2022 08:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 May 2022 08:38 AM IST
सार

हर कोई चाहता है कि पढ़ाई के बाद अच्छी सैलरी वाली जॉब मिले, लेकिन कोरोना के बाद रोजगार में भी नए तरह के रुझान देखने को मिल रहे हैं। कंपनियों ने भर्तियां तो शुरू कर दी हैं, लेकिन कम वेतन वाली। 

विज्ञापन
New employment trends, Second employment fair held in Regional Employment Office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के प्रभाव से उबरीं कंपनियों ने भर्तियां शुरू कर दी हैं। अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग पदों पर नौकरियां दे रही हैं। हालांकि अभी कम वेतन वाली नौकरियों के ही द्वार खुले हैं। प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में गुरुवार को इस वित्तीय वर्ष का दूसरा रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 16 कंपनियों ने 504 युवाओं का चयन किया। इनका मासिक वेतन नौ हजार से लेकर 15 हजार रुपये है। कार्य क्षेत्र कानपुर नगर के अलावा अहमदाबाद, भुज आदि शहरों में है। इससे पहले 12 अप्रैल को भी लगे रोजगार मेले में 88 युवाओं को नौकरियां मिली थीं।

विज्ञापन


विभिन्न कंपनियों में हुआ छात्रों का चयन
सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में गुरुवार को रोजगार मेला लगा। 1198 नौकरियों के लिए 1745 ने साक्षात्कार दिए थे। लाला पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स कानपुर ने 14, श्रीराम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस कानपुर ने 159, शिवांगनी लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (फ्लिपकार्ट) कानपुर ने 11, कॅरियर ब्रिज स्किल सॉल्यूशन ने 46, जीफोरएस सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया ने 29, एंजल आइज हॉस्पिटल कानपुर ने आठ, एनआरजे प्राइवेट लिमिटेड कानपुर ने 23, केटीएल कानपुर ने 42, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कानपुर ने 37, श्रेया इंटरप्राइजेज (स्वीगी) ने 13, वाकरू इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने 18, आमराना फूड्स इंडस्ट्री कानपुर ने 15, एलआईसी कानपुर ने पांच, नंदिनी मोटोकार्प प्राइवेट लिमिटेड ने 11, न्यू हालैंड प्राइवेट लिमिटेड नोएडा ने 74 युवाओं का चयन किया। 

विज्ञापन

बता दें कि नौकरियां बीटेक, बीसीए, आईटीआई, स्नातक, परास्नातक युवाओं के लिए थीं। आईटी एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, हेल्पर, स्टोर, लॉजिस्टक, एकाउंटेंट, रिसेप्शनिस्ट, सिक्योरिटी गार्ड, पार्सल डिलीवरी, सेल्स मैनेजर आदि पदों पर भर्ती हुई है। 

कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लार्सन एंड टूब्रो ने 452 युवाओं का साक्षात्कार लिया है। हालांकि कंपनी ने अभी रिजल्ट जारी नहीं किया है। मेले का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक आईटीआई राहुल देव, उपनिदेशक सेवायोजन आरएस भारती, आईटीआई प्रधानाचार्य केएम सिंह आदि मौजूद रहे।

पहली बार नौकरी के लिए यहां पर आई हूं। आईटीआई किया है। श्रीराम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया। ट्रेड से जुड़े सवाल पूछे गए थे। - दिव्या पांडेय, निवासी, आईआईटी कानपुर

विज्ञापन

पहले एक कार कंपनी में नौकरी करते थे। अब कुछ बदलाव और बेहतर सैलरी के लिए दूसरी कंपनी में साक्षात्कार दिया। मैकेनिकल में डिप्लोमा किया है।  - ज्योति शुक्ला, निवासी, शास्त्री नगर

 

पहले दवा कंपनी में नौकरी करते थे। मैकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा किया है। यहां पर पहली बार आए हैं। साक्षात्कार अच्छा रहा है।  -अश्वनी पाल, निवासी, किदवई नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed