फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New Delhi - Darbhanga Express explodes and catches fire on Howrah rail route in Etawah

Train Accident: नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस बनी बर्निंग ट्रेन... खिड़कियों से कूदकर बचाई जिंदगी; खौफनाक था मंजर

Thu, 16 Nov 2023 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Nov 2023 08:27 AM IST
सार

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में इटावा में बुधवार को आग लग गई। ट्रेन के चार कोच जलकर राख हो गया। आग की लपटों में घिरे एस-1, एस-2, एस-3 और दिव्यांग कोच में करीब 250 यात्री सवार थे। यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रुकवाई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
New Delhi - Darbhanga Express explodes and catches fire on Howrah rail route in Etawah
धूं-धूंकर जलती ट्रेन की बोगियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हावड़ा रेल रूट पर नई दिल्ली से दरभंगा जा रही क्लोन एक्सप्रेस के एस-1 कोच में तेज धमाके के साथ बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। इस दौरान एस-2, एस-3 और दिव्यांग कोच भी एक-एक कर लपटों में घिर गए। चारों कोच में करीब 250 यात्री सफर कर रहे थे। आग की लपटों से घिरे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


आनन फानन लोगों ने चेन पुलिंग की। सरायभूपत स्टेशन पर ट्रेन की रुकते ही भगदड़ मच गई। कई यात्रियों ने ट्रेन की खिड़की से कूदकर जान बचाई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना को कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन


पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों को बचे 14 कोचों से गंतव्य के लिए रवाना किया। फिलहाल घटना की वजह शार्ट-सर्किट बताई जा रही है। घटना की जांच की जा रही है। इस दौरान अप-डाउन ट्रैक पर लंबी दूरी की शताब्दी समेत एक दर्जन ट्रेनों को आउटर पर ही रोक दिया गया। दोनों ट्रैक 5:25 से 8:18 बजे यानी करीब पौने तीन घंटे बाधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लोन एक्सप्रेस (02570) बुधवार को नई दिल्ली स्टेशन से दरभंगा के लिए निकली थी। यात्रियों ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन जसवंतनगर स्टेशन से आगे निकली थी कि अचानक पीछे से दूसरे नंबर के कोच एस-1 में आग की लपटें उठने लगीं। सरायभूपत स्टेशन पर खंभा संख्या 1164/32 पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। 
Trending Videos

सूचना पर रेलवे की तकनीकी टीम, आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारियों के साथ ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विक्रम राघव, एसडीएम दीप शिखा, सीओ अतुल प्रधान फोर्स लेकर पहुंच गए।

 

आग लगे चार कोचों को इंजन समेत ट्रेन से अलग किया गया। सूचना पर लगभग पौने छह बजे पहुंची इटावा, सैफई, जसवंतनगर से पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।

 

तब तक एस-1, एस-2, एस-3 और दिव्यांग कोच जल गए थे। रात करीब आठ बजे सूचना पर डीएम अवनीश राय ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर लोगों को सुरक्षित रवाना कराने के निर्देश दिए। यात्रियों को बचे 14 कोचों में शिफ्ट कराकर ट्रेन को आठ बजकर 18 मिनट पर रवाना किया गया।
वर्जन

 

डीएम अवनीश राय ने बताया नई दिल्ली से दरभंगा एक्सप्रेस में सरायभूपत स्टेशन पर आग लग गई थी। इसे काबू पा लिया गया है। आठ लोग गिरकर चोटिल हुए हैं। अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी सवारियों को बचे कोचों में शिफ्ट कराकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आग को दमकल टीम ने काबू पा लिया। सभी लोग सुरक्षित हैं। सिर्फ आठ लोग गिरकर चोटिल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। ट्रेन में यात्रियों को शिफ्ट कराकर रवाना करा दिया गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि लगभग साढ़े पांच बजे प्रयागराज मंडल के सरायभूपत स्टेशन के पास हमसफर क्लोन एक्सप्रेस में आग लग गई थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कारण पता लगाने के लिए विभागीय जांच कराई जा रही है।

 

दरवाजे के बजाए खिड़कियों से कूदे लोग
एस-1 कोच में यात्रा कर रहे मुजफ्फरपुर निवासी कृष्ण मोहन ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ सीट नंबर 5 और 6 पर बैठे थे । तभी अचानक से अफरा तफरी का माहौल हो गया। भीड़ इतनी अधिक थी कि ट्रेन से उतरने में भी लोग गिरने लगे। भीड़ इतनी अधिक थी कुछ लोग दरवाजे के बजाय खिड़कियों से निकले।

 

सामान से ज्यादा जरूरी है जान
नई दिल्ली से ट्रेन के एस-3 कोच में बैठी निशा देवी ने बताया कि उन्होंने पांच टिकट बुक करवाए थे। शयनयान में आरक्षण होने के बाद भी बैठकर यात्रा कर रहे थे।अचानक से झटके के साथ ट्रेन रुकी और लोग भागते नजर आए। वह भी अपने बच्चों के साथ ट्रेन से उतर गई। उनका सामान उसी में रह गया। उन्होंने लड़खड़ाती जुबान से कहा कि सामान से ज्यादा जान जरूरी है।

 

सामान छोड़कर ट्रेन से कूदी बबीता
यात्री बबीता ने बताया कि वह एस-4 कोच में यात्रा कर रही थी। नॉन स्टॉप ट्रेन अचानक से रुक गई।जब तक कुछ समझते तब तक लोग ट्रेन से कूदने लगे। उन्होंने भी अपने सामान को छोड़कर जान बचाई। हालांकि आग उनके कोच से काफी दूर थी लेकिन उस वक्त कुछ समझ में नहीं आया कि क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed