फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Never Alone' app to help students by understanding their state of mind.

Kanpur News: मन के भाव जानकर छात्राें की मदद करेगा नेवर अलोन एप

Fri, 24 Jul 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
'Never Alone' app to help students by understanding their state of mind.
कानपुर। छात्रों के मन की उलझन, परेशानी, अवसाद जैसी दिक्कतों से उबारने के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने एम्स दिल्ली के साथ मिलकर नेवर अलोन एप की शुरुआत की है। यह एप न केवल छात्रों के तनाव को दूर करने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें सही रास्ता भी दिखाएगी। यह केवल कैंपस के छात्रों के लिए है। करीब 300 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण करा लिया है। एप को छात्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार से इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएसजेएमयू और एम्स दिल्ली के बीच एक एमओयू भी साइन हुआ है। नेवर अलोन एक एआई आधारित प्लेटफॉर्म है। यह व्हाट्सएप के जरिए उपलब्ध है। छात्र स्कैन कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ट्रेंड काउंसलर की टीम छात्रों की ऑनलाइन या ऑफलाइन वन-टू-वन काउंसलिंग करती है।
विज्ञापन


क्लीनिकल साइकोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि यह तीन स्तर पर काम करता है। एआई के जरिए शुरुआती जांच में छात्रों के बताए गए लक्षणों के आधार पर उनकी स्थिति का आकलन करता है। जुड़ाव और संवाद की वजह से यह उनकी भावनात्मक स्थिति को समझा जाता है। आखिर में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की मदद के लिए कहता है। छात्रों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग, अपॉइंटमेंट और यहां तक की ई-प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा भी दी जाती है। वह व्हाट्सएप के माध्यम से इसका उपयोग कर सकते हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed