{"_id":"83dd7def32c85aca516ca3323bc48048","slug":"netaji-s-relative-halt-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी के रिश्तेदार को हैलट में नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी के रिश्तेदार को हैलट में नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल से हैलट के बंगला नंबर एक में काबिज सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार डॉ. नरेश चंद्र यादव को हैलट प्रशासन ने नोटिस दिया है। उन्हें 15 दिनों के भीतर सभी बकाया जमा कर बंगला खाली करना होगा।
विज्ञापन
नोटिस को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। डॉ. नरेश चंद्र यादव हैलट के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) रह चुके हैं। जब वह सीएमएस थे तो उन्हें बंगला नंबर एक एलाट किया गया था। वर्ष 2012 में जब डॉ. यादव रिटायर हुए तो प्रदेश में सपा की सरकार बन चुकी थी।
विज्ञापन
इसके बाद डॉ. यादव ने बंगला नहीं छोड़ा। हैलट प्रशासन ने राजनैतिक दबाव से बचने के लिए बंगला नंबर तीन में 2009 से काबिज डॉ. आरबी गौतम को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
डा. नरेश बोले, मैं तो जनता और सरकार का काम कर रहा हूं। हफ्ते में एक बार अटैची बदलने के लिए बंगला नंबर एक में जाता हूं। सुरक्षा के लिए वहां एक परिवार रहता है। नोटिस अभी नहीं मिला है। नोटिस मिलेगा तो देखूंगा कि क्या चाहते हैं। यदि निकालेंगे तो उन्हीं से कहूंगा कि अटैची ले जा रहा हूं, सामान कहीं रखवा दीजिए।
96 कर्मचारियों को भी नोटिस
हैलट प्रशासन ने परिसर में अवैध निर्माण करने वाले 96 कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया है। इन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद हैलट प्रशासन खुद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा। हैलट परिसर में कई बाहरियों का भी कब्जा हो चुका है।