{"_id":"6029ea2c2103fa4b966da04e","slug":"nerval-kanungo-asking-for-bribe-audio-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी मैडम से बहुत नाराज हैं, बाजा बजना तय, नर्वल कानूनगो ने मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी मैडम से बहुत नाराज हैं, बाजा बजना तय, नर्वल कानूनगो ने मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल
Mon, 15 Feb 2021 08:58 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Feb 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसौल के नर्वल में कानूनगो शिवकिशोर तिवारी के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच सीओ सदर ऋषिकेश सिंह करेंगे। सीओ सदर ने मुकदमे के वादी तहसीलदार नर्वल अमित गुप्ता से वायरल ऑडियो व वीडियो मांगे हैं।
सीओ ने बताया कि ऑडियो व वीडियो जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। बताया जा रहा है कि नर्वल कानूनगो के रिश्वत मांगने के वायरल ऑडियो में निशाने पर एसडीएम को रखा गया था। वायरल ऑडियो में कानूनगो व चकेरी क्षेत्र निवासी व्यापारी नेता महेश वर्मा की बात साफ सुनी जा सकती है जिसमें व्यापारी नेता कह रहा है कि मैडम का बाजा बजना तो तय है।
एक कैबिनेट मंत्री का नाम लेते हुए व्यापारी नेता कह रहा है कि वो मैडम से बहुत नाराज हैं। व्यापारी यह भी कह रहा है कि मंत्री ने फोन कर मैडम को बहुत डांटा है। ऑडियो में व्यापारी नेता मंत्री प्रतिनिधि का भी बार बार नाम ले रहा है। कह रहा है कि सुरेन्द्र भैया की फाइल भी नहीं हुई।

एसडीएम के साथ उनके एसीएम पति की भी जांच
नर्वल तहसील के नौगवां गांव की अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन का लैंडयूज चेंज कराने के संबंध में लेनदेन की बात के वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। वीडियो में कानूनगो और सत्ताधारी पार्टी से जुड़े एक व्यापारी नेता की बातचीत में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का जिक्र आने से मामला और भी गंभीर हो गया है।
हालांकि कैबिनेट मंत्री का कहना है कि उन्हें वायरल वीडियो के विषय में कोई जानकारी नहीं है। उनके पास कुछ लोग नर्वल तहसील के अधिकारियों की मनमानी की शिकायत लेकर आये थे, जिसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को फोन करके मामले की जांच करने को कहा था।
अभी तक इस मामले में जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने एसडीएम उपमा पांडेय के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। लेकिन अब एसडीएम के पति एसीएम पांच वरुण पांडेय भी जांच के दायरे में आ गए हैं। वायरल वीडियो में उनका भी नाम आने पर डीएम ने उनकी भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया है।
जांच अधिकारी एडीएम आपूर्ति बसंतलाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसमें उन अधिकारियों, जिनका नाम वायरल वीडियो में आ रहा है, उनसे लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर इन लोगों से पूछताछ भी की जाएगी। सोमवार को इस मामले में कुछ नया मोड़ आ सकता है।