{"_id":"5b4c754b4f1c1b3e748b5214","slug":"nephew-murdered-uncle-in-land-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'छह इंच जमीन का विवाद' सुबह काल बनकर आए भतीजे, चाचा को उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'छह इंच जमीन का विवाद' सुबह काल बनकर आए भतीजे, चाचा को उतार दिया मौत के घाट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 16 Jul 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में छह इंच जमीन के विवाद में भतीजों ने रविवार को सुबह छह बजे चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ कुलपहाड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों भतीजों को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कोतवाली कुलपहाड़ के मोहल्ला हटवारा निवासी लतीफ (65) पुत्र बदलू और उसके भाई कुन्नू के अगल-बगल खेत हैं। रविवार सुबह कुन्नू अपने खेत में तारबाड़ी कर रहा था, तभी लतीफ ने अपनी जमीन बताते हुए आधा फीट पीछे से तारबाड़ी करने को कहा।
इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। तभी कुन्नू का बेटा शहीद, शफीक और रिश्तेदार शाहरुख लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और लतीफ को पीटने लगे। पिटाई से लतीफ के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लतीफ का पुत्र इस्लामउद्दीन ने अन्य लोगों को घटना जानकारी दी और सीएचसी कुलपहाड़ ले जाया गया।

शाम चार बजे लतीफ की मौत हो गई
डेमो पिक
यहां सुबह साढ़े सात बजे लतीफ की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में हालत में सुधार न होने पर यहां से ग्वालियर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, पर रास्ते में शाम चार बजे लतीफ की मौत हो गई।
कुलपहाड़ कोतवाली में लतीफ के बेटे इस्लामउद्दीन ने शहीद, शफीक और शाहरुख के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लतीफ के दोनों भतीजों शहीद और शफीक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शाहरुख फरार है।
कुलपहाड़ कोतवाली में लतीफ के बेटे इस्लामउद्दीन ने शहीद, शफीक और शाहरुख के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लतीफ के दोनों भतीजों शहीद और शफीक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शाहरुख फरार है।