फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Neonatal and maternal death during delivery, relatives said - Negligence in treatment, fierce commotion in CHC

Kanpur: प्रसव के दौरान नवजात और प्रसूता की मौत, परिजन बोले- इलाज में हुई है लापरवाही, CHC में जमकर हंगामा

Fri, 21 Jul 2023 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jul 2023 02:21 PM IST
सार

Kanpur News: सीएचसी ककवन के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि प्रसूता को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन परिजनों ने रहमतपुर बिल्हौर स्थित एक अस्पताल में प्रसूता आपरेशन कराया, जिससे मौत हुई। सीएचसी का कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
Neonatal and maternal death during delivery, relatives said - Negligence in treatment, fierce commotion in CHC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई, प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर सीएचसी में हंगामा किया। ककवन निवासी आकाश कुमार की पत्नी राधा को 19 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

हालत बिगड़ने और आपरेशन के लिए चिकित्सक न होने पर डॉक्टरों ने प्रसूता को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। लेकिन परिजन प्रसूता को लेकर बिल्हौर रहमतपुर गांव स्थित एक आशा कार्यकर्ता द्वारा संचालित अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां आपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई, प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

इस पर प्रसूता को दूसरे अस्पताल ले जाया गया, तब उसकी जान बची। लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने सीएचसी परिसर में हंगामा किया। वहीं, सीएचसी ककवन के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि प्रसूता को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी बोले- सीएचसी का कोई लेना देना नहीं है
लेकिन परिजनों ने रहमतपुर बिल्हौर स्थित एक अस्पताल में प्रसूता आपरेशन कराया, जिससे शिशु की मौत हुई और प्रसूता की हालत बिगड़ गई। सीएचसी का कोई लेना देना नहीं है। परिजन शिकायत करेंगे,  तो संबंधित अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हालांकि परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed