{"_id":"6859b729da9194313f063725","slug":"neither-did-i-receive-a-message-nor-did-i-press-the-link-and-rs-160-lakhs-were-withdrawn-from-my-account-kanpur-news-c-362-1-ka11002-126019-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: न मैसेज आया न लिंक दबाया खाते से उड़ गए 1.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: न मैसेज आया न लिंक दबाया खाते से उड़ गए 1.60 लाख
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा कालोनी निवासी अमित कुमार गौर के बैंक खाते से 1.60 लाख रुपये पार हो गए। पास बुक अपडेट कराने पर चार माह बाद उन्हें रुपये कटने का पता चला।
पीड़ित ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राइवेट कर्मी अमित के मुताबिक उनका आईसीआईसीआई बैंक की किदवईनगर शाखा में बैंक खाता है।
बीते दिनों उन्हाेंने खाते की पासबुक को अपडेट कराया तो पता चला कि 23 दिसंबर 2024 से 16 फरवरी के बीच खाते से एक लाख साठ हजार रुपये ऑनलाइन निकाले गए हैं।
उनका दावा है कि उनके मोबाइल पर न तो रुपये कटने का कोई मैसेज आया और न ही उन्हाेंने ओटीपी शेयर किया या किसी लिंक पर क्लिक किया।
बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।