फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Neighbors misdeed with village headman's daughter

शर्मनाक: ग्राम प्रधान की बेटी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता मानसिक विकलांग, रातभर की दरिंदगी

Tue, 26 May 2020 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Neighbors misdeed with village headman's daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के एक गांव में ग्राम प्रधान की मानसिक विकलांग बेटी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है। पुलिस पूछताछ में ग्राम प्रधान ने बताया कि सोमवार रात परिवार वाले खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे। वह नीचे के कमरे में सोए थे।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे 16 साल की बेटी लघुशंका के लिए छत से नीचे उतरी थी। घात लगाए बैठा पड़ोसी श्रवण कुमार (43)  लड़की का मुंह दबाकर उठा ले गया। उसके साथ रात भर दरिंदगी की। उधर, प्रधान की पत्नी की भोर पहर नींद खुली। बेटी को गायब देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन

 

पड़ोसी पर शक होने पर उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के पिता के पास लाइसेंसी बंदूक है। वह अक्सर मामूली विवाद में बंदूक लेकर बाहर निकल आता था। इसी डर से ग्रामीण घर में नहीं घुसे। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

सुबह करीब छह बजे पुलिस के पहुंचने पर आरोपी पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश की। ग्रामीणों ने आरोपी पकड़ लिया। घर के अंदर से बेहाल हालत में किशोरी को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी श्रवण कुमार गांजा का लती है। 

वह लॉकडाउन में गांव आया था। वह शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। परिवार दिल्ली में रहता है। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पिता गांव में रहते हैं। थानेदार विनोद कुमार ने बताया लड़की का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed