फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Neighbor kills middle aged man by attacking him with a shovel

Kanpur News: पड़ोसी ने फावड़ा से हमला कर की अधेड़ की हत्या

Thu, 20 Jun 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 20 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Neighbor kills middle aged man by attacking him with a shovel
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के जोत गांव के मजरा डभारी में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने एक अधेड़ पर फावड़ा से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की देर रात घटना की जानकारी पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पड़ोस के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के डभारी निवासी अनिल कुमार (50) खेती किसानी करता था। बुधवार देर शाम 6 बजे के करीब वह घर के पास एक परचून की दुकान से लौट रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में सिर कट गया, जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। रात करीब 8 बजे परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अधेड़ की फावड़ा मारकर हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही रसूलाबाद थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की बहू संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी अक्सर उसके जेठ को काट देने की धमकी दिया करते थे। बुधवार शाम को मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं मृतक के भाई मनोज ने बताया कि अनिल अविवाहित था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। शाम को वह दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। इसी बीच घटना को अंजाम दिया गया। वहीं गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे हमलावर व मृतक के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद हमला कर दिया गया। सीओ राजीव सिरोही भी मौके पर पहुंचे और छानबीन कर घटना को लेकर परिवार के लोगों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गांव के अवसान सिंह से मृतक अनिल का विवाद होने की जानकारी प्रकाश में आई है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपी व मृतक के घर आमने सामने है। घटना में कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed