फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   neelkanth bird turtle shami tree and pan particular importance on vijayadasami

विजयदशमी विशेषः नीलकंठ, पान, शमी वृक्ष, कछुआ इन सभी का हिंदू धर्म में है विशेष महत्व

Sun, 01 Oct 2017 09:59 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 01 Oct 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
neelkanth bird turtle shami tree and pan particular importance on vijayadasami
विजयदशमी विशेष
विजयदशमी के दिन नीलकंठ पक्षी और कछुए को देखना शुभ माना जाता है। दशहरा एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग अपनी छतों, बगीचों के आसपास नीलकंठ पक्षी को निहारते हैं। जल और थल दोनों जगहों पर निवास करने वाले जीव कछुए को केवल स्पर्श करने से ही लोगों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन

 

शमी वृक्ष पर कलावा बांधकर लोगों ने मन्नत मांगी

neelkanth bird turtle shami tree and pan particular importance on vijayadasami
विजयदशमी विशेष
इन मान्यताओं का निर्वहन करते हुए कानपुर में सालों से विजयदशमी का त्योहार विशेष रूप से मनाया जा रहा है। मंगलवार को बाजारों में इस त्योहार की विशेष रौनक दिखी। परेड रामलीला मैदान के पास बने शमी वृक्ष पर कलावा बांधकर लोगों ने मन्नत मांगी। इसके बाद नीलकंठ और कुछुए के दर्शन किये गए। जनश्रुति तो और भी हैं लेकिन कई स्थानों पर दोनों बातों का विशेष महत्व है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पान का बीड़ा खाने की विशेष परम्परा

neelkanth bird turtle shami tree and pan particular importance on vijayadasami
विजयदशमी विशेष
कानपुर में विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन के बाद पान का बीड़ा खाने की विशेष परम्परा है। ऐसा माना जाता है दशहरे के दिन पान खाकर लोग असत्य पर हुई सत्य की जीत की खुशी को व्यक्त करते हैं और यह बीड़ा उठाते हैं कि वह हमेशा सत्य के मार्ग पर चलेंगे। इस विषय पर ज्योतिषाचार्य पंडित केके तिवारी का कहना है कि पान का पत्ता मान और सम्मान का प्रतीक है। इसलिए हर शुभ कार्य में इसका उपयोग किया जाता है।
 
विज्ञापन

शस्त्र पूजन की विशेष परम्परा

neelkanth bird turtle shami tree and pan particular importance on vijayadasami
विजयदशमी विशेष
विजयदशमी के शुभ अवसर शस्त्र पूजन की विशेष परम्परा चलती है। इस अवसर पर कानपुर के लोगों ने शस्त्र पूजन किया। मेस्टन रोड, गोविंद नगर, परेड, चकेरी, कल्याणपुर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वीर अभिमन्यु क्षत्रिय सभा के लोगों ने शिवाय पैलेस अफीमकोठी के पास एकत्र होकर शस्त्रों की पूजा की। भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दशहरे का त्योहार मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed