{"_id":"64d382e2ad59bc98110d55b7","slug":"national-swimming-meet-at-dps-kalyanpur-500-players-from-60-schools-will-participate-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Sports: डीपीएस कल्याणपुर में नेशनल स्वीमिंग मीट, 60 स्कूलों के 500 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Sports: डीपीएस कल्याणपुर में नेशनल स्वीमिंग मीट, 60 स्कूलों के 500 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
Wed, 09 Aug 2023 05:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 09 Aug 2023 05:43 PM IST
सार
Kanpur News: यह प्रतियोगिता अंडर-19 में चार वर्गों में स्पर्धा होगी। इसमें बटरफ्लाई, फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैक स्ट्रोक में खिलाड़ी पदक के लिए दम दिखाएंगे।
विज्ञापन
kanpur sports
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में 11 और 12 अगस्त को नेशनल स्वीमिंग मीट कल्याणपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में होगी। कानपुर में पहली बार होने वाली प्रतियोगिता में पूरे देश से 60 विद्यालयों के 500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी बुधवार को स्कूल में हुई प्रेसवार्ता में प्रधानाचार्य अर्चना निगम ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर-19 में चार वर्गों में स्पर्धा होगी। इसमें बटरफ्लाई, फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैक स्ट्रोक में खिलाड़ी पदक के लिए दम दिखाएंगे। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पदक व सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ओवरऑल विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
कानपुर से ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
कानपुर से आर्यन गुप्ता, आकाश सिंह, अरमान कपूर, शौर्य गुजराल, शाश्वत सिंह इस प्रतियोगिता में खेलेंगे। इस प्रतियोगिता में खेलो इंडिया के चैंपियन गौरव टोकस भी हिस्सा लेंगे। कानपुर जोन के डीपीएस में कानपुर डीपीएस, उन्नाव डीपीएस, लखनऊ डीसीएस की टीम में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन