फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   naresh uttam says about yogi sarkar

सपा प्रदेश अध्यक्ष का ‘योगी सरकार’ पर हमला, कहा- 200 फीसदी बढ़े अपराध,सरकार विफल

Fri, 16 Jun 2017 12:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
naresh uttam says about yogi sarkar
पार्टी के जिला कार्यालय में बातचीत करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को फतेहपुर पहुंचे नरेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद दो सौ फीसदी अपराध बढ़े हैं। प्रदेश आपराधिक घटनाओं से थर्रा रहा है। इससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को शहर के शादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इसके बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 35 हजार नए सदस्य बनाए गए हैं। जिले में नए सदस्य बनाने का लक्ष्य एक लाख तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा देकर जीत हासिल की है।

विज्ञापन


अभी तक न तो किसानों के कर्जे माफ हुए हैं और न ही किसी को रोजगार मिला है। उन्होंने किसानों का कर्जा माफ करने के साथ ही दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की।  नरेश उत्तम ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय किसानों को उनके उत्पाद का लाभकारी मूल्य दिलाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद भी किसान अपना उत्पाद बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। यही कारण है कि किसान आंदोलित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed