UP: नरेश अग्रवाल बोले- जातिवाद खत्म न हुआ तो देश और समाज के हो जाएंगे टुकड़े, विपक्ष को लेकर कही ये बात
Hardoi News: गांधी मैदान में आयोजित पासी समाज के सम्मेलन में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल बोले कि विपक्ष कहता है कि मोदी हटाओ, लेकिन मोदी कहते हैं कि गरीबी, भ्रष्टाचार और जातिवाद हटाओ। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के गांधी मैदान में शुक्रवार को आयोजित पासी सम्मेलन में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि जातिवाद का जहर खत्म नहीं हुआ तो समाज और देश के टुकड़े हो जाएंगे। विपक्ष की मंशा जातिवाद के जहर से समाज और देश के टुकड़े करने की ही है।
गांधी मैदान में चिलचिलाती धूप में उमड़ी भीड़ देख गदगद नरेश अग्रवाल ने कहा कि खुशी है कि नितिन को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समाज ने हमेशा साथ दिया, लेकिन बीते विधानसभा चुनाव में कुछ लोग डोल गए। विपक्ष कहता है कि मोदी हटाओ, लेकिन मोदी कहते हैं कि गरीबी, भ्रष्टाचार और जातिवाद हटाओ। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी संबोधित किया।
अध्यक्ष जी, पार्टी वालों से कहो हैसियत में रहें
सम्मेलन के दौरान नरेश अग्रवाल ने पार्टी के अंदर अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन से कहा कि पार्टी वालों से कह दो हैसियत में रहें। गलतफहमी में न पालें कि मैं उनकी बदाैलत हूं। मैं डूबता हुआ सूरज जरूर हो सकता हूं, लेकिन मेरी रोशनी में इतनी चमक तो रहेगी कि कोई आंख मिलाने वाला पैदा नहीं हुआ।
कांग्रेस आई तो जन्मेगा एक और पाकिस्तान
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्वजों ने ही पाकिस्तान को पैदा किया था। अब यह लोग फिर से सत्ता में आए तो एक और पाकिस्तान पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा ने गुंडों को एमपी एमएलए बनाया। अतीक अहमद सपा की गोद में खेलता था।