{"_id":"5ffb014f2862f63a1211b924","slug":"naresh-aggarwal-gave-a-big-statement-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति से सन्यास ले लें अखिलेश, राहुल गांधी मजाक के पात्र: नरेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति से सन्यास ले लें अखिलेश, राहुल गांधी मजाक के पात्र: नरेश अग्रवाल
Sun, 10 Jan 2021 07:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Jan 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि अखिलेश यादव को राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। अखिलेश जिस तरह से जातीय सीमाओं में बंध गए हैंं, वह एक नेता के लिए उचित नहीं है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि राहुल मजाक का पात्र बन चुके हैं और उन पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
रविवार को कछौना के जनता इंटर कालेज में आयेाजित समरसता गोष्ठी में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव अब सिर्फ एक जाति के नेता रह गए है। अखिलेश यादव जिस तरह से जातीय सीमाओं में बंध गए हैं, वह एक नेता के लिए उचित नहीं है और इसीलिए अब अखिलेश को राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि अब तो राहुल गांधी मजाक का पात्र बन चुके हैं, उनके बारे में क्या कहा जाए। नरेश अग्रवाल ने समरसता गोष्ठी में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षीदल किसानों को बरगलाकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी हाल में नहीं होने देगी। गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि किसानों की भलाई के लिए भाजपा सरकार ने जितना कार्य किया है, उतना पहले कभी किसी ने नहीं किया।
मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने भी केंद्र सरकार की किसान कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विकास उर्फ गोल्डी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, ब्रम्हकुमार सिंह, कृष्णकांत सिंह आदि मौजूद रहे।