फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Narendra Singh Tomar said that agricultural law is beneficial for farmers

केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- किसानों के लिए हितकारी है कृषि कानून

Mon, 22 Feb 2021 10:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Feb 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Narendra Singh Tomar said that agricultural law is beneficial for farmers
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ANI
कृषि विश्वविद्यालय परिसर में क्षेत्रीय किसान मेले के दूसरे दिन रविवार को पहले सत्र को ऑनलाइन संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के लिए हितकारी हैं। कृषि में विज्ञान का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने झांसी की महिला किसानों का हवाला देकर अधिक मुनाफा लेने की बात कही। इस दौरान उन्होंने ऋण माफी और कृषि बाजार की भी चर्चा की। कहा कि किसानों के लिए सिर्फ बाजार ही नहीं ई-बाजार भी मुहैया हैं। इसका फायदा किसान उठाएं।
विज्ञापन


ऑनलाइन जुड़े प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी आयोजन से किसानों को लाभ लेने को कहा। कहा कि वैज्ञानिक सोच और नई तकनीक से किसान अपनी आय और जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकते हैं। अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि बुंदेलखंड में कृषि विकास को गति देने के लिए विवि हर स्तर पर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड के लिए यह किसान मेला महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। दूसरे सत्र में राज्यमंत्री ग्राम विकास एवं संसदीय कार्य आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को समूह खेती को अपनाना होगा। कुलपति डॉ. यूएस गौतम कृषि के नवाचारों को बुंदेली किसानों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

कहा कि तकनीक के युग में तकनीक ही सबसे बड़ी ताकत है। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जलवायु के अनुकूल तकनीक को सुविधापूर्ण किसानों तक पहुंचाए। किसानों को दलहन की फसल उगाने के लिए प्रेरित किया। बुंदेलखंड में पानी की उपलब्धता पर सरकार, वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने अच्छा कार्य किया है।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व हमीरपुर के विधायक युवराज सिंह ने किसानों को मेले से लाभ लेने का आह्वान किया। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि किसान मेले से ऊर्जावान बनें और खेती की नई तकनीक सीखकर बुंदेलखंड को आगे बढ़ाएं। संचालन सहायक शिक्षक डॉ. बीके गुप्ता ने किया।

समूह की आठ महिलाओं को दीं गाड़ियां
किसान मेले में स्वयं सहायता समूह की आठ महिलाओं को रोजगार के लिए गाड़ियों की चाबी सौंपी गई। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि समूह की महिलाएं इन गाड़ियों से आय अर्जित करें। इस मौके पर राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, एनआरएलएम उपायुक्त के करुणाकर आदि मौजूद रहे।

चंदन, पशुओं की प्रजाति की ली जानकारी
मेले में दूसरे दिन कर्नाटक के चंदन और पशु मेला आक र्षण का केंद्र रहा। अलग-अलग राज्यों से आए पशुपालकों ने उन्नत प्रजाति की भैंस, बकरी और गाय के बारे में जानकारी साझा की। मुर्रा, थारपारकर, देसी शाहीवाल, शंकर प्रजाति, बुंदेलखंडी, जमुना पारी बकरी की प्रजाति के बारे में बताया। उधर, कर्नाटक के मशहूर चंदन का भी स्टॉल लगाया गया। इसमें किसान चंदन की खेती के टिप्स लेते रहे।

गांव को मॉडल बनाने की दी जानकारी
किसान मेले में मॉडल गांव के बारे में भी किसानों को जागरूक किया गया। गांव को मॉडल बनाने के लिए 25 बिंदुओं की जानकारी दी गई। मॉडल गांव संस्था के माध्यम से सचिन चौधरी, गुरवंत सिंह व मुस्ताक अहमद ने बताया कि गांव में विकास का एजेंडा विलेज मेनिफेस्टो के माध्यम से गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचने का काम किया जा रहा है। मॉडल गांव बनाने का उद्देश्य गांव का विकास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed