{"_id":"6343128219a5463a89193f13","slug":"narayan-bhadauria-trying-to-comeback-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भाजपा में वापसी करने की कोशिश में नारायण भदौरिया, कुछ दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष से भी की थी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भाजपा में वापसी करने की कोशिश में नारायण भदौरिया, कुछ दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष से भी की थी मुलाकात
Mon, 10 Oct 2022 11:54 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:54 AM IST
सार
भाजपा में नारायण की वापसी के लिए कुछ बड़े लोग पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने ही नारायण की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कराई है। पैरवी करने में पश्चिम यूपी का एक कारोबारी भी शामिल है।
विज्ञापन
नारायण सिंह भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिस्ट्रीशीटर को पुलिस हिरासत से फरार कराने के आरोपी भाजपा से निकाला गया नारायण सिंह भदौरिया फिर से पार्टी मेें वापसी करने की कोशिश में जुट गया है। करीब दस दिन ही उसने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
किदवई नगर निवासी नारायण सिंह भदौरिया भाजपा का दक्षिण जिला मंत्री था। जून 2021 में नौबस्ता पुलिस उसके करीबी हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को पकड़ने गई तो नारायण और उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर उसे फरार करा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने नारायण व उसके साथियों को जेल भेजा था। तब पार्टी ने नारायण सिंह को निष्कासित कर दिया था। जुलाई में जाजमऊ में हुए टेनरी कब्जे के बवाल में भी नारायण जेल गया था। नारायण सिंह पर हत्या का प्रयास, जमीन कब्जाने समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
कुछ बड़े लोग कर रहे हैं पैरवी
भाजपा में नारायण की वापसी के लिए कुछ बड़े लोग पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने ही नारायण की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कराई है। पैरवी करने में पश्चिम यूपी का एक कारोबारी भी शामिल है।