फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Name of Farrukhabad city may change in UP, BJP MP wrote letter to CM Yogi

यूपी: बदल सकता है फर्रुखाबाद का नाम, सांसद ने सीएम योगी को लिखा पत्र, जानें- क्या दिया सुझाव?

Fri, 01 Apr 2022 04:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Apr 2022 04:57 PM IST
सार

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में एक बार फिर जिलों का नाम बदलने की मांग फिर उठने लगी है। इस क्रम में फ़र्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने फ़र्रूखाबाद का नाम पांचान नगर करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी है।

विज्ञापन
Name of Farrukhabad city may change in UP, BJP MP wrote letter to CM Yogi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में जिले के ऐतिहासिक नगरों में शामिल कंपिल, श्रृंगीरामपुर और शमसाबाद का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद पांचाल क्षेत्र की राजधानी हुआ करती थी।

विज्ञापन


सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि फर्रुखाबाद का नाम पांचालनगर करना बेहद जरूरी है। जिला का कंपिल नगर राजा द्रुपद की राजधानी थी। यहां द्रोपदी का स्वयंवर हुआ था। द्रुपद की सेना छावनी में रहती थी। सेना को दो बड़े रेजीमेंट भी हैं।
विज्ञापन


कंपिल जैन और हिंदुओं के लिए खासा महत्व रखता है। यही नहीं, महात्मा गौतम बुद्ध का स्वर्ग से अवतरण संकिसा में हुआ। वहां श्रीलंका, कंबोडिया, थाईलैंड, वर्मा, जापान आदि देशों से पर्यटक आते हैं। काशी की तरह फर्रुखाबाद शहर में जगह-जगह चंद कदमों की दूरी पर शिवालय होने के कारण अपराकाशी के नाम से यह प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने पत्र में लिखा कि कलयुग के हनुमान कहे जाने वाले बाबा नीबकरोरी महाराज की तपोस्थली भी यहीं है। उनके नाम से रेलवे स्टेशन भी है। मुगल शासक फर्रुशियर ने 1714 में भारतीय पौराणिक संस्कृति को नष्ट करने के उद्देश्य से ऐतिहासिक नगर का नाम फर्रुखाबाद कर दिया था।


उन्होंने आग्रह किया है कि भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए संसदीय क्षेत्र के जनपद फर्रुखाबाद का नाम बदल कर पांचालनगर/अपराकाशी किया जाए। इस निर्णय से जिले की जनता बेहद खुश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed