फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   naman from kanpur is topper in NTA JEE Main Results 2019

जेईई मेंस 2019 का ओवरऑल स्कोर जारी, चित्रकूट के हिमांशु कानपुर के नमन बने टॉपर

Tue, 30 Apr 2019 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
naman from kanpur is topper in NTA JEE Main Results 2019
जेईई टॉपर कानपुर का नमन अपनी मां और बहन के साथ - फोटो : अमर उजाला
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार देर शाम ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) 2019 का परिणाम जारी कर दिया। एनटीए ने दोनों चरणों के स्कोर के आधार पर यह परिणाम जारी किया है। 100 एनटीए स्कोर पाने वाले 24 छात्रों की सूची भी जारी की है।
विज्ञापन


इसमें एक बार फिर से चित्रकूट के हिमांशु गौरव सिंह और कानपुर के नमन गुप्ता का नाम शामिल है। इसके पहले जनवरी में आयोजित हुए जेईई मेन के पहले चरण में भी दोनों छात्र  100 पर्सेंटाइल स्कोर कर ऑल इंडिया टॉप-15 में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


हिमांशु मूल रूप से चित्रकूट के कर्वी तहसील के रहने वाले हैं। पिता लवकुश राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, गोरखपुर में नौकरी करते हैं। हिमांशु की प्रारंभिक शिक्षा भी गोरखपुर में ही हुई है। दूसरी ओर नमन यहां कानपुर के दर्शन पुरवा के रहने वाले हैं। पिता आरके गुप्ता रेलवे में लोको पायलट और मां संध्या गुप्ता गृहिणी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट हुई क्रैश, आठ लाख आठ हजार छात्रों ने दी थी परीक्षा

naman from kanpur is topper in NTA JEE Main Results 2019
हिमांशु गौरव सिंह जेईई टॉपर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देर शाम जेईई मेन का रिजल्ट जारी होते ही छात्रों का ट्रैफिक एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट पर टूट पड़ा। इससे वेबसाइट ही क्रैश हो गई। देर रात तक यही स्थिति रही। इसके चलते छात्र-छात्राएं रात तक अपना परिणाम जानने को लेकर मशक्कत करते रहे।

जेईई मेन जनवरी के लिए कुल नौ लाख 29 हजार 198 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जबकि आठ लाख 74 हजार 469 छात्रों ने परीक्षा दी थी। अप्रैल में आयोजित जेईई मेन के दूसरे चरण के लिए कुल नौ लाख 35 हजार 755 छात्र पंजीकृत थे जिसमें आठ लाख 81 हजार 096 ने परीक्षा दी थी।

कुल छह लाख आठ हजार 440 छात्र ऐसे थे जिन्होंने दोनों ही चरण में शिरकत की थी। पहला चरण आठ से 12 जनवरी 2019 और दूसरा चरण 7,8,9,10 और 12 अप्रैल को देशभर के 470 केंद्रों पर आयोजित कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed