फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nagar palika, farrukhabad news

नगर पालिका पहुंचीं ईओ रश्मि को नहीं मिला चार्ज

Thu, 12 Mar 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
nagar palika, farrukhabad news
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद में ईओ की सीट का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। ईओ रश्मि भारती हाईकोर्ट से राहत लेने के बाद गुरुवार की सुबह दस बजे नगर पालिका पहुंचीं। उन्होंने सभी पटलों को घूमकर देखा। इसके बाद पालिकाध्यक्ष के नाम डाक पटल पर हाईकोर्ट का आदेश और योगदान आख्या का पत्र रिसीव कराया। उसकी कॉपी जिलाधिकारी को भी भेजी गई। फिलहाल उन्हें चार्ज नहीं मिला। इस दौरान नगरपालिका में गहमागहमी बनी रही। ईओ रश्मि भारती की योगदान आख्या और हाईकोर्ट के आदेश पर चेयरमैन के घर देर रात तक विधिक राय ली जाती रही।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में जनवरी के अंतिम सप्ताह में सभासदों के आंदोलन से शुरू हुआ विवाद अभी तक थम नहीं पा रहा है। ईओ रश्मि भारती पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर आंदोलनरत सभासदों ने पालिका में कामकाज बंद करवा दिया था, तो सात फरवरी को ईओ रश्मि भारती की अचानक हालत बिगड़ गई। वह अस्पताल में भर्ती हुईं और डाक्टर की सलाह पर स्वास्थ्य लाभ लेने चली गईं। ईओ रश्मि भारती के भाई ने जिलाधिकारी को लिखित में बहन के बीमार होने की सूचना दे दी थी। इसके बाद डीएम ने 11 फरवरी को कायमगंज की ईओ सीमा तोमर को प्रभारी ईओ बना दिया। स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद जब ईओ रश्मि भारती 14 फरवरी को पहुंचीं और कुर्सी पर बैठ गईं। इस पर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि ईओ रश्मि भारती अपने आवास में चली गईं और प्रभारी ईओ सीमा तोमर कुर्सी पर बैठ गईं थीं। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने ईओ रश्मि भारती को चार्ज देने से इनकार कर दिया। आनन-फानन में 20 फरवरी को बोर्ड की आपात बैठक बुलाकर एक प्रस्ताव लाकर ईओ रश्मि भारती को रिलीव करने का प्रस्ताव पारित कर शासन और डीएम को सूचना दे दी।
विज्ञापन

इसी के बाद ईओ रश्मि भारती जिला मुख्यालय से चलीं गईं और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पांच मार्च को हाईकोर्ट ने नगर पालिका बोर्ड के 20 और 21 फरवरी के बोर्ड के आदेश को स्थगित कर दिया। हाईकोर्ट से लिखित आदेश लेने के बाद ईओ रश्मि भारती गुरुवार को सुबह 10 बजे नगर पालिका पहुंचीं। उन्होंने पालिका में घूमकर कर्मियों से मुलाकात की। इसके बाद वह पालिका के डाक पटल पर गईं। वहां उन्होंने हाईकोर्ट का आदेश और योगदान आख्या को चेयरमैन के नाम रिसीव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रभारी ईओ सीमा तोमर पालिका पहुंचीं। वह सीधे ईओ की कुर्सी पर बैठ गईं। पूरे दिन कामकाज निपटाती रहीं। इस दौरान ईओ रश्मि भारती अपने आवास में ही जमी रहीं। इस दौरान पालिका के कर्मचारी अनिश्चितता की स्थिति में रहे।
ईओ नगर पालिका परिषद रश्मि भारती ने बताया कि कोर्ट का आदेश पालिकाध्यक्ष को भेजा है। इसकी कॉपी डीएम को भी की है। अब उधर से आदेश का इंतजार है। जैसा भी आदेश होगा, उससे अदालत को अवगत करा देंगी।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि ईओ रश्मि भारती की योगदान आख्या और हाईकोर्ट का आदेश मिल गया है। अभी विधिक राय ली जा रही है। इसके बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

प्रभारी ईओ, नगर पालिका परिषद सीमा तोमर ने बताया कि ईओ रश्मि भारती आ गई हैं या नहीं। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश पर ईओ की कुर्सी पर बैठी हूं। पालिकाध्यक्ष का आदेश उनके लिए मायने नहीं रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed