फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nagar paalika ne haeeve athoritee se maanga muaavaja

नगर पालिका ने हाईवे अथॉरिटी से मांगा मुआवजा

Sun, 27 Sep 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
nagar paalika ne haeeve athoritee se maanga muaavaja
हाईवे पर होता निर्माण कार्य। - फोटो : ORAI
कालपी(उरई)। निर्माणाधीन हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम की वजह से नगर के अंदर से वाहनों और हाईवे निर्माण में लगे वाहनों के निकलने से नगर पालिका की सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। नगर पालिका के ईओ (अधिशासी अधिकारी )ने इसको लेकर हाईवे अथॉरिटी के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि अगर हाईवे अथॉरिटी ने क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण या क्षतिपूर्ति नहीं दी तो नगर पालिका हाईकोर्ट की शरण में जाने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

ईओ सुशील कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक, तकनीकी व सह परियोजना निदेशक को लिखे पत्र में बताया कि नेशनल हाईवे का निर्माण हो रहा है। इससे आए दिन जाम लगता है। हाईवे का ट्रैफिक बाजार रोड से डायवर्ट कर दिया जाता है। भारी भरकम वाहनों से नगर पालिका का लगभग डेढ़ किमी लंबा बाजार रोड ध्वस्त हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। आईटीआई राजघाट से दुर्गा मंदिर तक दो किमी लंबी रोड, हरीगंज से मुन्ना फुलपावर तक आधा किमी लंबी रोड, दुर्गा मंदिर से रेलवे स्टेशन होते हुए खोया मंडी तक तीन किमी लंबी रोड निर्माणाधीन हाईवे पर मिट्टी की आपूर्ति व अन्य वाहनों के आने-जाने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग घायल हो रहे हैं। अधिशासी अधिकारी ने कहा है कि पालिका की क्षतिग्रस्त सड़कों को तुरंत बनवाया जाए या क्षतिपूर्ति दी जाए। ऐसा न करने पर नगर पालिका उच्च न्यायालय में जाएगी। पत्र की प्रतिलिपि कमिश्नर, डीएम व हाईवे की मेटीनेंस कंपनी ओबीआईएल को भेजी गई है।
विज्ञापन

कालपी। विधायक व एसडीएम की चेतावनी का असर हाईवे अथॉरिटी पर पड़ा है। शनिवार को अधिकारियों ने चटकी दीवार को ठीक करा दिया। क्षतिग्रस्त सर्विस लेन का निर्माण कार्य भी तेज कर दिया गया। सर्विस रोड की मरम्मत शुरू होने से सभी ने राहत की सांस ली। कालपी बाईपास पर सात सौ मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को पूरा होने में लगभग दो माह का समय और लग सकता है। दो दिनों की बरसात और बढ़ते ट्रैफिक से सर्विस लेन रोड पर जगह- जगह गड्ढे हो गए थे। हाईवे दलदल में तब्दील हो गया था। वहीं सर्विस रोड की साइड दीवार चटक गई थी। गुरुवार को विधायक नरेंद्र सिंह जादौन और एसडीएम जयेंद्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर हाईवे अथॉरिटी के अफसरों से नाराजगी जताई थी। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह की मौजूदगी में निर्माणाधीन फोरलेन की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर फरीद अंसारी, साइट इंचार्ज अयोध्या प्रसाद, इंजीनियर प्रभाकरन की मौजूदगी में सर्विसलेन की मरम्मत कराई गई। कंपनी के अधिकारी गणेशन ने बताया कि हाईवे का निर्माण कार्य तेज है। जल्द काम पूरा होने की उम्मीद है। तब तक सर्विसलेन की सड़क को सही रखना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed