फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mysterious danger: fever of Kursauli reaches Pem in Kanpur, one death, two villages in grip

रहस्यमय खतरा: कानपुर में कुरसौली का बुखार पेम तक पहुंचा, एक मौत, दो गांव चपेट में

Fri, 29 Oct 2021 07:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Oct 2021 07:38 AM IST
विज्ञापन
Mysterious danger: fever of Kursauli reaches Pem in Kanpur, one death, two villages in grip
बुखार से मौतें - फोटो : amar ujala
कानपुर में कुरसौली का जानलेवा बुखार अब अब पेम गांव पहुंच गया है। पेम में रोगी कुलदीप शुक्ला (25) की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य बुखार की चपेट में हैं। इस इलाके में अंजान बुखार से यह 19वीं मौत है। इस रोग ने अब तक चार गांवों को अपनी चपेट में लिया है।
विज्ञापन


मरने वाले सभी रोगियों में ब्लीडिंग (रक्तस्राव) के लक्षण मिले हैं। साथ ही उनकी प्लेटलेट्स भी गिर गई थीं। कल्याणपुर के कुरसौली और मकसूदाबाद तथा चौबेपुर के प्रतापपुर और पेम गांव अंजान बुखार की चपेट में हैं। पेम में यह पहली मौत है।
विज्ञापन


यहां कुलदीप शुक्ला हलवाई का काम करते थे। रविवार को उन्हें तेज बुखार हुआ और उल्टी के साथ खून आया। घरवालों ने उन्हें कल्याणपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। मंगलवार को उनकी फिर तबियत बिगड़ी और मुंह से खून आया। बुधवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुलदीप की जांच निजी पैथोलॉजी में की गई, जहां डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, उनकी एलाइजा जांच नहीं हुई थी। गांव के आयुष, महिमा, आशा, रति, मुरारी समेत कई लोग बुखार की चपेट में हैं। अभी तक अंजान बुखार से पेम में एक, प्रतापपुर में एक, मकसूदाबाद में दो और कुरसौली में 15 रोगियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed