फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mycity app launch on tuesday

आज से आपकी मुट्ठी में होगा आपका शहर 

Tue, 20 Jun 2017 09:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
mycity app launch on tuesday
माई सिटी कानपुर एप
जिंदगी की भागदौड़ में हर चीज को मैनेज करना बेहद कठिन है। खासतौर पर घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना। कभी घर के नल में पानी आना बंद हो जाता है तो कभी बिजली की समस्या। आफत तो तब आती है जब समय पर कोई प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन या मैकेनिक नहीं मिलता। भले ही ये समस्याएं छोटी होती हैं, लेकिन इन्हें दूर करने में पूरा दिन खराब हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब आपकी मुट्ठी में होगा आपका पूरा कानपुर शहर। चौंक गए न, लेकिन यह हकीकत है।
विज्ञापन


आपकी इन्हीं छोटी-छोटी दिक्कतों को दूर करने के लिए ‘अमर उजाला’ ने तैयार किया है ‘माय सिटी’ मोबाइल एप। जहां एक क्लिक पर आपको शहर की हर महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। फिर वह आपके शहर की न्यूज हो या आपके घर के नजदकीक रहने वाले प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन या मैकेनिक का नंबर। मंगलवार को यह एप आर्ट ऑफ लिविंग के योगाचार्य स्वामी शिवपाद कानपुर के गैंगेस क्लब में शाम छह बजे लांच करेंगे। जिसके बाद आप भी इसे बेहद आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

हर एक नंबर होगा उपलब्ध

mycity app launch on tuesday
माई सिटी कानपुर एप
माय सिटी एप में आपको कानपुर शहर के हर प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर व इमरजेंसी नंबर मिल जाएंगे। इसके अलावा ट्रैवेल्स एजेंसी, फिटनेस क्लास, ब्यूटी सैलून, रेस्टोरेंट्स, बार-पब्स, कैफे, जिम व हॉस्पिटल की पूरी जानकारी भी यहां से हासिल कर सकते हैं।
 

फिल्म की टाइमिंग, डील्स डीस्काउंट भी
इस एप में आप शुक्रवार को रिलिज होने वाली हर फिल्म की टाइमिंग जान सकेंगे। इसके अलावा मार्केट में किस चीज पर कितना डिस्काउंट चल रहा है या शॉपिंग करना कहां उचित होगा यह भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
 

कैसे करें डाउनलोड

mycity app launch on tuesday
माई सिटी कानपुर एप
- गूगल प्ले स्टोर पर my city app टाइप करें। पहले नंबर पर लाल आइकन वाला अमर उजाला माई सिटी एप आएगा।
- आइकन पर क्लिक करते ही इंस्टॉल करने का ऑप्शन आएगा।
-इंस्टॉल ऑप्शन पर क्लिक करें और कुछ देर में यह एप आपके मोबाइल में होगा।
 - वहीं एप्पल यूजर अपने एप स्टोर में जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed