फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   muscle and money power will prevent in up election

यूपी चुनाव में मसल्स और मनी पावर दिखाई तो खैर नहीं

Wed, 21 Dec 2016 10:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 10:42 PM IST
सार


-भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा
-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैरा मिलेट्री फोर्स लगेगी

विज्ञापन
muscle and money power will prevent in up election
डेमो

विस्तार

भारतीय निर्वाचन आयोग ने सूबे में विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। कड़ी कार्रवाई करते हुए मसल्स और मनी पॉवर को रोका जाएगा। ऐसे में बाहूबली और धनबली नेताओं ने कोई भी हरकत की तो उनकी शामत आएगी। आयोग के कड़े रुख देख अभी से ऐसे नेताओंं की हालत पतली होती नजर आ रही है। सपा के बाहूबली नेता अतीक अहमद के साथ आमतौर पर हथियारों से लैस उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता रहते हैं। लेकिन अतीक भी अब हथियारों और हथियारबंद समर्थकों से परहेज करते दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को इन्होंने बिना असलहा रोड शो करने की बात कही है। 
विज्ञापन


इधर, आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में मसल्स और मनी पॉवर नहीं चलने देंगे। क्रिटिकल (जहां झगड़े और बवाल की उम्मीद) और बर्नेबिल बूथों (अत्यधिक खतरनाक जहां वोट डालने से रोका जाता) पर वोटिंग का लाइव वेबकास्ट होगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैरा मिलेट्री फोर्स लगेगी। सेफ एंड सिक्योर पोजीशन में चुनाव कराया जाएगा। 
विज्ञापन


कानपुर और झांसी मंडल की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि दोनों मंडलों के अफसरों ने अच्छी तैयारी की है। बर्नेबिल बूथों का ब्योरा तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका वाले आपराधिक प्रवृत्ति केलोगों को चिह्नित किया जा रहा है। पैरामिलेट्री फोर्स के साथ ही माइक्रो आर्ब्जवर लगाए जाएंगे। 18 से 19 साल के ज्यादा से ज्यादा वोटर बनाने को कहा गया है। जरूरी समझे जाने वाले मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। नि:शक्तजनों को वोट डालने के लिए विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed