फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder of old man guarding the crop, attack on neck and head with a weapon, police engaged in investigation

Unnao: फसल की रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या, धारदार हथियार से  गर्दन और सिर पर वार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 29 Jun 2024 10:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Jun 2024 10:50 AM IST
सार

Unnao News: फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली कर रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेसिंक टीम ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Murder of old man guarding the crop, attack on neck and head with a weapon, police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव मन्नानगर में खेत में फसल और मवेशियों की रखवाली कर रहे किसान बुधई (70) की हत्या कर दी गई। किसान को शुक्रवार रात धारदार हथियार से गर्दन और सिर पर वार कर मारा गया है।

विज्ञापन

शनिवार सुबह अपने-अपने खेत जा रहे ग्रामीणों ने चारपाई पर उसका लहूलुहान शव देखा। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हत्या की सूचना पर थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। वहीं, एसपी दक्षिणी प्रेमचंद और सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

मामले में परिजन अभी हत्या के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। कार्यवाहक एसओ विष्णु दत्त ने बताया कि वृद्ध की हत्या हुई है। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed