{"_id":"60feeac697cc323062525c75","slug":"murder-of-missing-salesman-in-kanpur-big-disclose","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मां-बेटी ने रची थी सेल्समैन की हत्या की साजिश, प्रेमी से मरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मां-बेटी ने रची थी सेल्समैन की हत्या की साजिश, प्रेमी से मरवाया
Mon, 26 Jul 2021 10:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:39 PM IST
सार
भैरव घाट निवासी नवीन शुक्रवार दोपहर लापता हो गया था। रविवार दोपहर ग्वालटोली के धोबीघाट पर उसका शव मिला था। परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर हत्या का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में सेल्समैन नवीन शर्मा (30) की हत्या की साजिश उसी की पड़ोसी मां-बेटी ने रची थी। वारदात को अंजाम महिला के प्रेमी ने दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। आलाकत्ल के साथ मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
भैरव घाट निवासी नवीन शुक्रवार दोपहर लापता हो गया था। रविवार दोपहर ग्वालटोली के धोबीघाट पर उसका शव मिला था। परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर हत्या का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई थी। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि जांच के बाद ग्वालटोली निवासी रंजीत को गिरफ्तार किया गया।
जिस परिवार पर आरोप था, उन्हें भी हिरासत में लिया गया। तब पता चला कि नवीन की पड़ोसी गुड़िया के रंजीत से संबंध हैं। नवीन ने गुड़िया को रंजीत के साथ देख भी लिया था। यह बात उसने गुड़िया के पति भोला को बता दी। इस पर भोला ने गुड़िया व बेटी कांति को जमकर पीटा था।
विज्ञापन
कांति को मां और रंजीत के संबंधों की जानकारी थी। पुलिस के मुताबिक इसके बाद गुड़िया और कांति ने रंजीत से नवीन को रास्ते से हटाने को कहा। इस बीच शुक्रवार दोपहर नवीन बंद पड़ी टेनरी में रंजीत के साथ लकड़ी लेने पहुंचा था। यहीं पर नशे में रंजीत ने केबल से नवीन का गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर पर भी एक-दो वार किए और फरार हो गया।