फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder of married woman in Unnao, report on husband and Nandoi

Unnao: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, घर में लटका मिला शव, पति और ननदोई पर रिपोर्ट

Wed, 27 Jul 2022 11:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Jul 2022 11:22 PM IST
सार

पुरानी बाजार मोहल्ले में रहने वाली एक विवाहिता का शव घर में लटकता मिला। मृतका के परिजनों पति और ससुरवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति और ननदोई पर रिपोर्ट दर्ज की है। 
 

विज्ञापन
Murder of married woman in Unnao, report on husband and Nandoi
घर के बाहर बैठे परिजन और मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के पुरानी बाजार मोहल्ले में बुधवार तड़के विवाहिता का शव घर में लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जांच के दौरान पुलिस को बेड से पत्र मिला। इसमें पति और ननदोई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी मोहित गुप्ता की पत्नी आराधना गुप्ता (27) का शव कमरे में दपट्टे के फंदे से लटका मिला। बेटी की मौत की सूचना पर कानपुर के महाराजपुर निवासी पिता राजेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फतेहपुर के बिंदकी निवासी दूसरी बेटी राखी को मोहल्ले में रहने वालों ने फोन करके घटना की जानकारी दी थी। आराधना की शादी 2015 में की थी। पति मोहित हलवाई है। 

विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। तफ्तीश के दौरान मृतका के बेड पर पिता को लिखा गया पत्र मिला। उसमें लिखा है कि शराब पीने के बाद पति रोज मारता था। जिंदगी बर्बाद हो गई। अब हम जीना नहीं चाहते। पति को सजा दी जाए। उसकी पांच साल की बेटी इच्छा है। नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा की मौजूदगी में डॉ. सुनील कुमार व डॉ. मो. शोएब ने शव का पोस्टमार्टम किया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। उसके सिर व गले में चोट और नाखून के निशान मिले हैं। फंदा लगाने में गला आगे और पीछे दोनों तरफ से कसता है, जबकि गला केवल आगे से दबाया गया है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि मृतका के पिता राजेश की तहरीर पर सुबह पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन

पांच साल की बेटी ने बताई पिता की करतूत

पांच साल की बेटी इच्छा ने पुलिस के सामने पिता की करतूत बताई। उसने बताया कि रात में पापा, मम्मी को पीट रहे थे। गला भी दबाया था। तब वह लेटी थी। उसने बताया कि मम्मी रोज खाना बनाती थीं लेकिन पापा उन्हें पीटते थे और खाना भी नहीं खाते थे। मासूम मां की मौत से बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed