फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder

संदिग्ध हालात में चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Tue, 14 Jul 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Tue, 14 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
सीतारामपुरवा में रविवार की रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। खास बात यह है कि घर के आंगन में युवक के संग सो रहे पत्नी और बच्चों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में पत्नी ही इसकी सूचना सास-ससुर को दी, जिस पर परिजन उसे लेकर झींझक सीएचसी लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। पिता के अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सीतारामपुरवा निवासी रामलखन ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसका बड़ा पुत्र संतोष कुमार (32) पड़ोस के गांव मनकी में शिवचरन के यहां मजदूरी पर लेंटर डलवाने गया था। वहां से लौटने के बाद उसने शराब पी और सो गया। रात लगभग 12 बजे दिल्ली में रह रहे संदीप से उसकी बात हुई।
विज्ञापन


 इसके बाद रात लगभग डेढ़ बजे उसकी पत्नी सुमन ने उसे जगाया और कहा संतोष खून से लथपथ है। बताया कि गंभीर हालत में पुत्र को लेकर वह झींझक सीएचसी जा रहा था, तभी अस्पताल पहुंचते ही उसकी सांसें थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया घटना की सूचना ग्राम प्रधान बादल खां और पुलिस को दी। घटना की सूचना पर नारखुर्द चौकी इंचार्ज सुरेश यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पिता रामलखन ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं मौके पर पहुंचे सीओ रमेशचंद्र विद्यार्थी और थाना प्रभारी सुनील कुमार जोशी ने पत्नी से पूछताछ की।  पुलिस के अनुसार, संतोष और उसकी पत्नी सुमन जिस आंगन में सोए थे उसकी बाउंड्रीवाल मुश्किल से तीन से चार फिट ऊंची है, जिससे कोई भी आसानी से आंगन में पहुंच सकता है।


पत्नी और पिता ने पड़ोसियों सहित अन्य लोगों की रंजिश से इंकार किया है। पुलिस हत्यारोपियों का पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस का शक करीबी लोगों पर है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed