फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder

दुरौली गांव में बेटे ने पिता की गला घोंटकर की हत्या

Wed, 08 Jul 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Wed, 08 Jul 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
 रेउना क्षेत्र के दुरौली गांव में बेटे ने संपत्ति के विवाद में अपने
विज्ञापन
वृद्ध पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति को बचाने की कोशिश कर रही बूढ़ी मां को भी मारने का प्रयास किया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गाय। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दुरौली गांव निवासी राजेश्वरी पत्नी श्रीनरायण शर्मा ने बताया कि उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। एकलौता पुत्र अपने परिवार के साथ बीते 12-13 वर्षों से शुक्लागंज (उन्नाव) में रह रहा है। उसकी मां-बाप से कम पटती है।

इधर, वृद्ध श्रीनरायण और उसकी पत्नी ने सहारे के लिए अपनी बेटी के पुत्र को घर में रखा हुआ था। श्रीनरायण बेटी के पुत्र को अपनी कुछ कृषि भूमि भी लिखने की बात कर रहा था। यह बात जब उसके पुत्र सुरेश शर्मा को मालूम हुई तो वह आपे से बाहर हो गया।

राजेश्वरी ने बताया कि सोमवार की शाम उसका पुत्र  सुरेश गांव (दुरौली) आया। रात में वह घर में ही लेट गया। उसके बगल में ही टीनशेड के नीचे  पिता श्रीनारायण शर्मा (75) भी लेटा था। देर रात सुरेश अपने बिस्तर से उठा और पास में ही लेटे पिता की गर्दन दबोच ली। श्रीनारायण के मुंह से निकली आवाज सुनकर उसकी पत्नी राजेश्वरी की नींद खुल गई। देखा तो उसका पुत्र सुरेश अपने पिता का गलाघोंट रहा था। कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई।

इधर, राजेश्वरी ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और वहां से भाग निकला। शोरगुल सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की राजेश्वरी की तहरीर पर उसके पुत्र सुरेश शर्मा (38) के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट  दर्ज की गई है। बताया कि हत्या के पीछे पिता-पुत्र के बीच 15 बीघे कृषि भूमि का विवाद है। बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस दल छापेमारी करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed