{"_id":"5ec18b2c8ebc3e90743f35f7","slug":"murder-akbarpur-news-knp5606724167","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री की पत्नी की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमिस्त्री की पत्नी की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
प्रीति का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के दोहरापुर गांव के राजमिस्त्री पवन कुमार की पत्नी प्रीती (35) की शनिवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव श्रीपातालेश्वर इंटर कॉलेज के पास नीम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। राजमिस्त्री ने अपने एक साथी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दोहरापुर गांव निवासी प्रीती का शव सुबह घर से दो सौ मीटर दूर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। नाक में चोट के निशान थे। मुंह में दुपट्टा ठूंसा हुआ था। चेहरे पर भी खून लगा था। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ राजाराम चौधरी व थानाध्यक्ष रजनेश चौहान ने ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं, काम के सिलसिले में दिबियापुर गए प्रीति के पति पवन ने घर लौटने पर बताया कि साथ काम करने वाले भोगनीपुर के ननऊपुरवा निवासी करन प्रजापति का उसके घर आना जाना था।
करन ने ही प्रीति की हत्या की है। आरोप है कि कोई बात न मानने पर करन ने वारदात को अंजाम दिया है। एएसपी अनूप कुमार के मुताबिक महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
नहीं पता था आखिरी बार हो रही बेटी से बात
रूरा के वीरपुर नकसिया निवासी हरिशचंद्र ने बताया कि बेटी प्रीती का शनिवार शाम आठ बजे फोन आया था। उसने घर में सब ठीक होने की बात कही थी। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि बेटी से आखिरी बार बात हो रही है। यह कहकर वह रो पड़े। हरिशचंद्र के मुताबिक 10 साल पहले प्रीति की शादी पवन के साथ की थी। प्रीति के बेटा प्रांशी (6), दो बेटियां अंजली (8) व नैना (2) हैं। मां की हत्या से बेखबर बच्चे दादी की गोद में खेलते रहे। शव पोस्टमार्टम को भेजने के दौरान दादी रोने लगीं, तो बच्चे भी बिलखने लगें। बच्चों को रोता देख मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।
पति पर भी पुलिस की नजर
दोहरापुर में प्रीति की हत्या को लेकर पुलिस उसके पति पवन की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि करन प्रजापति का अक्सर पवन के घर में आना जाना था। इसे लेकर पवन का पत्नी से विवाद होता था। पत्नी की मौत का गम पवन के चेहरे पर नजर नहीं आ रहा था। उसने पुलिस के सवालों के जवाब भी सही तरीके से नहीं दिए।