फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farrukhabad Hostage Case Live: आरोपी की मौत के बाद पत्नी ने भी अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 31 Jan 2020 09:34 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 31 Jan 2020 09:34 AM IST
खास बातें

यूपी के फर्रुखाबाद में चोरी के मामले में फंसे हत्यारोपी ने गांव वालों से रंजिश के तहत गुरुवार को बेटी के जन्म दिन के बहाने 23 बच्चों को घर बुलाकर बंधक बना लिया। कथरिया गांव के एक मकान में तहखाने में रखे गए बच्चों को मुक्त कराने पहुंची स्वाट टीम पर छत से कई फायर किए। उसने दो सिपाहियों व मुखबिरी करने वाले ग्रामीण को सामने बुलाने की मांग की। कोतवाल पहुंचे तो उन पर भी फायरिंग की और हथगोला फेंका। कोतवाल व दीवान हथगोले की गिट्टी से जख्मी हो गए। हत्यारोपी ने पुलिस अधीक्षक और विधायक की मौजूदगी में समझाने को बढ़े ग्रामीणों पर फायर किया। ग्रामीण के पैर में गोली लगी। खबर है कि देर रात सभी बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया और आरोपी सुभाष को घर में घुसकर मार गिराया। इसके अलावा सुभाष की पत्नी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। सीएम योगी ने पुलिस को 10 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Farrukhabad Hostage Case News Live Updates
सुरक्षित लौटे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:28 AM, 31-Jan-2020
फर्रुखाबाद में लोगों की पिटाई के बाद घायल हुई सुभाष की पत्नी रूबी ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी 23 बच्चों को पुलिस ने 11 घंटे बाद गुरुवार देर रात मुक्त कराया था।
 
06:11 AM, 31-Jan-2020

सुभाष की पत्नी अस्पताल में

सुभाष की पत्नी रूबी को 3:55 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गयाl
विज्ञापन
05:57 AM, 31-Jan-2020

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि बच्चों को मुक्त कराने का अभियान आठ घंटे चला। हमने अपहरणकर्ता से बात करके बच्चों को छोड़ने के लिए राजी करने की कोशिश की लेकिन हमें पता चला कि उसके पास हथियार है और हथगोला भी। उसने धमाका करने की धमकी भी दी। 



उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अपहरणकर्ता पुलिस कार्रवाई में मारा गया है। 

 

02:14 AM, 31-Jan-2020

पुलिस टीम को दिया 10 लाख का ईनाम

फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए सभी 23 बच्चों को पुलिस ने 11 घंटे बाद छुड़ाया, मुठभेड़ में बदमाश मारा गया, सीएम ने पुलिस टीम को दिया 10 लाख का ईनाम।
02:07 AM, 31-Jan-2020

बच्चे मुक्त, एनएसजी टीम वापस

आईजी के पहुचते ही एक्शन में आई पुलिस ने किडनैपर को मुठभेड़ में मार कर बच्चो को कराया मुक्त। दिल्ली से आगरा तक पहुच चुकी एनएसजी कमांडो की टीम को वापस लौटाया गया। एटीएस टीम अभी भी मौके पर मौजूद।
01:05 AM, 31-Jan-2020

बच्चे सुरक्षित, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी की मौत

खबर है कि 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल निकाल लिया है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि  बच्चों को बचाने के लिए पुलिस आरोपी के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। इसी दौरान आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर फायर किया जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:54 AM, 31-Jan-2020

गेट तोड़ना शुरू

पुलिस ने आरोपी अपहरणकर्ता सुभाष के घर का गेट तोड़ना शुरू किया।
12:16 AM, 31-Jan-2020

दोस्तों के कहने पर छह माह की शबनम को किया मुक्त

गांव करथिया निवासी आदेश कुमार का पुत्र लव और पुत्री सोनम अपने साथ छह माह की बहन शबनम को लेकर आरोपी सुभाष के घर दोपहर में दो बजे गए थे। दोनों भाई बहन के साथ छह माह की शबनम को भी सुभाष ने बंधक बना लिया था। पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराने के लिए सुभाष के दोस्तों से मदद ली तो दोस्तों के काफी प्रयास के बाद रात करीब 11:30 बजे सुभाष ने बेसमेंट के पास पड़ी टिन शेड में खाली जगह से अपने दोस्त को शबनम को पकड़ा कर मुक्त कर दिया।
12:15 AM, 31-Jan-2020

डाक्टरों की टीम के साथ सीएमओ गांव पहुंचे

बच्चों के मुक्त होने पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के लिए डीएम ने सीएमओ और उनकी टीम को तलब कर लिया है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने चार एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम के साथ देर रात गांव करथिया पहुंच कर डेरा जमा लिया है।
11:59 PM, 30-Jan-2020

पुलिसकर्मी शबनम को गोद में लेकर बाहर निकला। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed