{"_id":"63710bb9249967633d01c9d3","slug":"municipal-elections-22-lakh-voters-in-1755-booths","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: 1755 बूथों पर 22 लाख मतदाता, 19 बूथ बढ़े, आपत्तियां देने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: 1755 बूथों पर 22 लाख मतदाता, 19 बूथ बढ़े, आपत्तियां देने का आज अंतिम दिन
Mon, 14 Nov 2022 09:50 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Nov 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
निकाय चुनाव में 19 बूथ बढ़ाए गए हैं। इस बार 538 मतदान केंद्रों के 1755 बूथों पर 22 लाख 46 हजार 160 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। हर बूथ पर 1200 मतदाता मतदान कर सकेंगे। 14 नवंबर तक राजनीतिक पार्टियों से बूथों को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
आपत्तियों का निस्तारण किए जाने के बाद बूथों पर तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। घाटमपुर नगर पालिका परिषद में वार्ड नंबर 25 कोटद्वार मतदान केंद्र नं.10 आशा देवी बालिका इंटर कॉलेज में दो बूथ बनाए गए हैं। यहां के बूथ पर वोटरों की संख्या 1200 से अधिक हो गई थी।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बिल्हौर, नगर पंचायत शिवराजपुर व बिठूर में बूथों में परिवर्तन नहीं किया गया है। बिल्हौर में मतदान केंद्र 10 व बूथ 25 हैं। नगर पंचायत शिवराजपुर में पांच मतदान केंद्र और 11 बूथ हैं। बिठूर में चार मतदान केंद्र और 10 बूथ हैं।
विज्ञापन
जोनवार मतदान केंद्र और बूथ
जोन बढ़े बूथ बदले केंद्र बूथ समाप्त कुल बूथ
1 04 09 05 230
2 08 06 02 386
3 04 07 01 305
4 02 04 00 206
5 00 12 02 406
6 05 09 00 322
जोन बढ़े बूथ बदले केंद्र बूथ समाप्त कुल बूथ
1 04 09 05 230
2 08 06 02 386
3 04 07 01 305
4 02 04 00 206
5 00 12 02 406
6 05 09 00 322