फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal corporation will give seven crores for beautification of canals, proposal sought

Kanpur News: नहरों के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम देगा सात करोड़, मांगा प्रस्ताव

Thu, 28 Aug 2025 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will give seven crores for beautification of canals, proposal sought
कानपुर। नहरों के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम सिचाई विभाग को सात करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा। यह धनराशि 15 वें वित्त आयोग की धनराशि में से उपलब्ध कराई जाएगी। बुधवार को नगर निगम में हुई बैठक में नगर निगम ने सिंचाई विभाग से सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव मांगा। नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी और नगर आयुक्त सुधीर कुमार की तरफ से 15 वें वित्त आयोग के धन से नहरों के सुंदरीकरण के लिए सिंचाई विभाग के साथ बैठक की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग से सात करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी नगर निगम के मुख्य अभियंता सिविल एसएफए जैदी करेंगे। बैठक में पार्षद नीरज गुप्ता, सौरभ देव, नीरज सिंह, आकर्ष वाजपेई, जोन-3 के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, जोन-5 के कमलेश पटेल, जोन-6 के आरके सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता केपी पांडेय, सहायक अभियंता विनोद कुमार आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed