{"_id":"68b0bbff1d44183bf20cfb23","slug":"municipal-corporation-house-today-executive-election-will-be-held-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1243889-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नगर निगम सदन आज, होगा कार्यकारिणी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नगर निगम सदन आज, होगा कार्यकारिणी चुनाव
विज्ञापन
कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय ने कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए 29 अगस्त को सदन की विशेष बैठक बुलाई है। सत्तारूढ़ पार्टी की मंशा सर्वसम्मति से चुनाव कराने की है जिसमें भाजपा के पांच और सपा से एक सदस्य चुना जा सकता है। हालांकि इस पर आम राय नहीं बन पाई तो सदस्यों का चयन मतदान से होगा। उधर सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियों से कई पार्षद यह चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
नगर निगम कार्यकारिणी समिति के 12 सदस्यों में छह सदस्यों का कार्यकाल बीते 23 जून को पूरा हो गया था। लियाकत अली, अभिषेक गुप्ता मोनू, योगेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, देवेंद्र द्विवेदी, आरती विजय गौतम का कार्यकाल खत्म हुआ है। इससे कार्यकारिणी समिति का कोरम अधूरा हो गया था जिसकी वजह कार्यकारिणी समिति की बैठक नहीं हो पा रही है। महापौर प्रमिला पांडेय ने समिति के छह नए सदस्यों के चुनाव के लिए 29 अगस्त को दोपहर एक बजे सदन की बैठक बुलाई है।
सदन में भाजपा के सर्वाधिक 79 पार्षद हैं। पदेन सदस्य भी हैं। इस लिहाज से इस पार्टी ने कम से कम पांच सदस्यों को समिति में पहुंचाने की योजना बनाई है पर यदि चुनाव की नौबत आई तो जोड़तोड़ के लिए छठा प्रत्याशी भी मैदान में उतारा जा सकता है। इसी तरह सपा ने अपने 15 पार्षदों और दो पदेन सदस्यों के बल पर एक प्रत्याशी मैदान पर उतारने के संकेत दिए हैं। हालांकि इस पर पार्टी में सर्वसम्मति की कोशिश शाम तक होती रही। कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय भी जोड़तोड़ के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। बता दें कि पदेन सदस्य 12 हैं। इनमें नौ भाजपा और तीन सपा के हैं।
विज्ञापन
इनसेट
ये सदस्य हैं कार्यकारिणी में
यशपाल सिंह, पवन पांडेय, मंजू पाल, आकर्ष वाजपेयी, मोहम्मद फैजान, धीरेंद्र सोनकर।
नगर निगम में पार्टीवार पार्षद
भाजपा - 79
कांग्रेस - 7
सपा - 15
निर्दलीय - 7
आप - 1
एआईएमआईएम - 1
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
योग 110