फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mullah Jalali spewed poison from Pakistan, threatened Kausar Majidi, cyber cell and surveillance team engaged in investigation

UP News: पाकिस्तान से मुल्ला जलाली ने उगला जहर, कौसर मजीदी को दी धमकी, जांच में लगी साइबर सेल और सर्विलांस टीम 

Mon, 04 Jul 2022 12:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Jul 2022 12:16 AM IST
सार

सूफी खानकाह एसोसिएशन के अध्यक्ष को धमकाया गया। उन्हें फोन पर भी धमकी मिली है। पाकिस्तानी बरेलवी कट्टरपंथी मुल्ला आसिफ अशरफ जलाली ने यूट्यूब चैनल पर धमकी भरा वीडियो अपलोड किया है। 

विज्ञापन
Mullah Jalali spewed poison from Pakistan, threatened Kausar Majidi, cyber cell and surveillance team engaged in investigation
मोहमद कौसर हसन मजीदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी बरेलवी कट्टरपंथी मुल्ला आसिफ अशरफ जलाली ने भारत के खिलाफ भाषण देते हुए जहर उगला है। इसी दौरान उसने सूफी सूफी खानकाह एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद कौसर मजीदी को जान से मारने की धमकी दी। वीडियो उसने शनिवार रात साढ़े नौ बजे अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। वहीं एक धमकी भरा कॉल भी आया है। मजीदी का दावा है कि कॉल करने वाला जलाली का समर्थक है। जो पाकिस्तान का रहने वाला है। 

विज्ञापन

कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलने वाले कौसर मजीदी को एक सप्ताह में तीसरी बार धमकी मिली है। आसिफ अशरफ जलाली ने अपने यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में भारत में एक पाकिस्तान बनाने की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी का भी नाम लिया। तमाम तरह की अभद्र व आपत्तिजनक बातें भी कहीं। इसी दौरान मजीदी को भी धमकाया। 

विज्ञापन

बता दें कि जलाली तहरीक-ए-लब्बैक संगठन का संस्थापक है। 1997 में आतंकवादी निरोधी कानून के तहत इस पर पाबंदी भी लगाई जा चुकी है। जलाली ने कहा कि सूफी खानकाह संगठन हिंदुओं की गोद में बैठने वाला संगठन है। यह मुसलमानों का दुश्मन है। एसीपी बाबूपुरवा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। साइबर सेल व सर्विलांस टीम भी लगी है। 

आईपी एड्रेस हैक कर कॉल करने की आशंका
कौसर मजीदी के पास पाकिस्तानी नंबर से भी धमकी भरी कॉल आई हैं। जूही थाने में एफआईआर भी दर्ज है। शुरुआती जांच में पता चला कि इंटरनेट कॉल आईपी एड्रेस हैक कर की गई। जिससे सही आईपी एड्रेस की जानकारी न मिल पाए। इसी वजह से कॉल ट्रेस नहीं हो पा रही है। हालांकि जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि धमकी पाकिस्तान से ही दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिये भी कई धमकियां मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed