फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mulayam singh yadav says about china and pakistan

स्वतंत्रता दिवस पर मुलायम ने कह दी ये बड़ी बात, चीन-पाकिस्तान से जताया सबसे बड़ा खतरा

Wed, 16 Aug 2017 09:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 Aug 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav says about china and pakistan
मुलायम सिंह यादव

चीन और पाकिस्तान देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। दोनों देश गठबंधन करके भारत पर हमले की तैयारी कर रहे हैं। भारत को इनसे अब बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। स्वतंत्रता दिवस पर इटावा में आयोजित शहीदों की श्रद्धांजलि यात्रा के दौरान ये बात समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कही। 

विज्ञापन


नुमाइश पंडाल में ‘मुलायम के लोग’ संगठन द्वारा आयोजित श्रंद्धाजलि यात्रा में मुलायम ने कहा कि युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। अपने भाषण में उन्होंने देश को आज़ाद कराने में अपना जीवन निछावर करने वालो शहीदों को याद किया। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने समजवादी पार्टी को अपने खून पसीने से सींचने वाले नेता जी से पार्टी को मजबूत करने के लिये उचित निर्णय लेने के लिये कहा।
विज्ञापन

 

नेताजी का अपमान हुआ इसीलिए हारी पार्टीः शिवपाल

mulayam singh yadav says about china and pakistan
शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी संघर्ष को याद कर मुलायम ने ये भी कहा कि देश की आजादी में समाजवादी लोगों का महत्वपूर्ण स्थान रहा है इसलिए हमें इस आजादी के महत्व को समझना चाहिए। समाजवादियों का शुरू से एक ही संकल्प रहा है कि अन्याय को बर्दाश्त ना करें इसलिए नौजवानों, किसानों, युवाओं से अपील है कि वह कहीं भी अन्याय होता देखें तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं किसी भी परिस्थिति में अन्याय को बर्दाश्त ना करें। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी को नेताजी ने अपने संघर्ष से बनाया लेकिन कुछ लोग पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे नेताजी का अपमान हुआ इसीलिए लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलो के दौरे में यह बात सामने आई कि अब युवा ,नोजवान, किसान ,मुसलमान सभी नेता जी के संरक्षण में फिर से संघर्ष के लिए तैयार हैं नेताजी का आदेश होगा तो इटावा से ही मुलायम के लोग सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेंगे। राज्यपाल राम नाईक से सोमवार को राजभवन में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने मुलाकात की। राजभवन के प्रवक्ता ने इस मुलाकात को पूरी तरह से शिष्टाचार मुलाकात बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed