Mulayam Singh Yadav: क्रांति रथ से नेताजी ने भरी थी हुंकार, सात में से जीती थीं छह सीटें
सन 1988 में बेला क्षेत्र में स्थित मूलचंद्र फेरूमल राइस मिल मैदान में नेताजी क्रांति रथ पर सवार होकर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था, जिसके चलते बिधूना विधानसभा सीट पर जनता दल की विजय पताका फहरा गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में कांग्रेस की सरकार के विरोध में वीपी सिंह ने जब विरोध का झंडा उठाया, तो प्रदेश में उसे फैराने की जिम्मेदारी मुलायम सिंह यादव ने बखूबी निभाई। क्रांति रथ पर सवार होकर जब मुलायम सिंह ने जनता दल का चुनाव चिन्ह चक्र हाथ में थामा, तो उनपर वोटों की बारिश हुई।
बिधूना विधानसभा सीट पर जनता दल की विजय पताका फहरा गई और मुलायम सिंह यादव के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सज गया। साल 1988 में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के नेतृत्व में बने जनता दल की कमान उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव ने संभाल ली।
मुलायम सिंह यादव क्रांति रथ लेकर बेला स्थित मूलचंद्र फेरूमल राइस मिल मैदान में पहुंचे। जहां पूर्व समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, सुखवासी लाल गुप्ता, बाबा बदन सिंह, रामप्रकाश शुक्ला ने बेला में उनका स्वागत किया था। जनसभा में लोंगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मुलायम सिंह यादव के भाषण का परिणाम यह हुआ कि साल 1989 में जनता दल पर वोटों की बारिश हो गई। जनता दल की आंधी में विरोधी उड़ गए। इटावा विधानसभा से जनता दल पार्टी की सुखदा मिश्रा, जसवंत नगर से मुलायम सिंह यादव और लखना से गया प्रसाद वर्मा जीते।
वहीं, भरथना से महाराज सिंह यादव, बिधूना से धनीराम वर्मा, अजीतमल से मुंशीलाल जीते, जबकि औरैया से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के रवींद्र सिंह चौहान ने जीत हासिल की थी। साल 1989 में औरैया का गठन नहीं हुआ था और जनपद की तीनों विधानसभा सीटे इटावा के अंतर्गत आती थी।