फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam Singh Yadav, Ghulam Nabi Azad paid tribute to Netaji

Mulayam Singh Yadav: गुलाम नबी आजाद ने दी नेताजी की श्रद्धांजलि, आधे घंटे तक अखिलेश यादव से मुलाकात

Tue, 25 Oct 2022 07:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Oct 2022 07:49 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए खड़े रहे। उनके साथ 1987 से मेरे लंबे जुड़ाव की यादें हैं।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav, Ghulam Nabi Azad paid tribute to Netaji
गुलाम नबी आजाद ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने सैफई पहुंचकर नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बताते चलें कि मंगलवार की सुबह 10:30 बजे गुलाम नबी आजाद दिल्ली से सड़क मार्ग से चलकर सैफई पहुंचे।

विज्ञापन

जहां समाजवादी पार्टी के संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके बाद वहां मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सहित सभी परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए खड़े रहे। अनुभवी नेता मुलायम सिंह यादव जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है। वो हमेशा गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए खड़े रहे। उनके साथ 1987 से मेरे लंबे जुड़ाव की यादें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान करीब आधा घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद सैफई सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवास पर रुके। इस दौरान दोनों काफी चर्चा करते रहे और नेताजी के संस्मरण याद किए। इसके बाद गुलाम नबी आजाद सड़क मार्ग से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed