फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam Singh Yadav fan, reached Saifai after traveling 525 km alone

'नेताजी' का छोटा फैन: अकेले 525 किमी का सफर तय कर पहुंचा सैफई, अखिलेश बोले- हम उठाएंगे तुम्हारी पढ़ाई का खर्च

Sat, 15 Oct 2022 01:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Oct 2022 01:28 PM IST
सार

मुलायम सिंह यादव का छोटा फैन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने 525 किमी का सफर अकेले ही तय कर सैफई पहुंचा। अखिलेश ने बच्चे को गोद में बैठा लिया और उससे पूछा कि आप पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर राजनीति? बच्चे ने जवाब दिया कि साहब हम पढ़ाई करना चाहते हैं। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आप पढ़ाई करिए उसका सारा खर्च हम उठाएंगे।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav fan, reached Saifai after traveling 525 km alone
सैफई पहुंचा मुलायम सिंह यादव का छोटा फैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से महाराजगंज के थाना बसंतपुर के निवजी मल्हनी फलवरिया जिले का 14 साल का बच्चा नवरतन लाल भी सदमे में है। वह घरवालों को बगैर बताए ही 525 किमी दूर सैफई की तरफ निकल पड़ा। जब वह इटावा स्टेशन पहुंचा तो एक यात्री से उसने सैफई का रास्ता पूछा।

विज्ञापन


उसने लोगों से स्व. मुलायम सिंह यादव के घर जाने की बात कही। जिसपर लोगों ने बच्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद महाराजगंज के नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना से फोन पर संपर्क किया और बच्चे को अपने पास लाने के लिए कहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक नवरतन लाल यादव (14) को शनिवार सुबह 8 बजे अखिलेश के पास लेकर गए। अखिलेश ने बच्चे को गोद में बैठा लिया और उससे पूछा कि आप पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर राजनीति? बच्चे ने जवाब दिया कि साहब हम पढ़ाई करना चाहते हैं। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आप पढ़ाई करिए उसका सारा खर्च हम उठाएंगे। बच्चे ने नेताजी की फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वह भावुक हो गया। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहकर बच्चे को खाना खिलवाया और फिर उसे पूर्व विधायक के साथ वापस घर के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed