फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mulayam Singh Yadav death news, Mulayam got the name of earth-son in Kanpur

Mulayam Singh Yadav: कानपुर में मिला था मुलायम को धरती-पुत्र का नाम, जानिए किसने पहली बार लगाया था नारा

Tue, 11 Oct 2022 12:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Oct 2022 12:16 AM IST
सार

सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का कानपुर शहर से भी गहरा नाता रहा है, क्योंकि धरती पुत्र का नाम भी उन्हें शहर में ही मिला था। नेताजी को धरतीपुत्र नाम उनके घनिष्ठ मित्र पूर्व विधायक श्याम मिश्र ने दिया था।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav death news, Mulayam got the name of earth-son in Kanpur
सभा को संबोधित करते मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को धरती पुत्र कानपुर से ही कहलाना शुरू किया गया था। सपाइयों का, मुख्य नारा ही ‘धरती पुत्र मुलायम सिंह-जिंदाबाद’ हो गया। सपा की महानगर इकाई के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर बताते हैं कि यह बात 70 के दशक की है।

विज्ञापन

घंटाघर चौराहे पर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की सभा हो रही थी। उसी दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक श्याम मिश्रा ने यहां नारा लगाया था। मिश्रा भी उस वक्त प्रजा सोशलिस्ट में थे। समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों की यह बड़ी सभा रही है।
विज्ञापन

जॉर्ज फर्नांडीस और लोक नायक जय प्रकाश नारायण ने भी इस सभा को संबोधित किया था। सभा से शुरू हुआ धरती पुत्र का नारा फिर हमेशा लगता रहा। मुलायम सिंह यादव खुद भी इस बात को याद करते रहे। जब श्याम मिश्रा का निधन हुआ, उस वक्त मुलायम सिंह मुख्यमंत्री होते हुए मिश्रा के अंतिम संस्कार में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम और श्याम मिश्रा के दल अलग-अलग रहे लेकिन संबंधों की मिठास कभी कम नहीं हुई। वहीं सपा के पूर्व प्रदेश सचिव और किसान नेता केके शुक्ला का कहना है कि वह मुलायम सिंह यादव से वर्ष 1971 से जुड़े रहे हैं। वह चौधरी चरण सिंह का बहुत सम्मान करते थे।

जमीनीं समस्याएं उन्हें पता थीं और इन्हें लेकर हमेशा चिंतन करते। धरती पुत्र का जो नारा उन्हें दिया गया था, उसके मुताबिक उनके अंदर भरपूर गुण थे। छोटे बच्चे को वह नाम से बुलाते और भावनात्मक रूप से खुद से जोड़ लेते। इसके साथ ही हर किसी की पीड़ा में खड़े होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed