फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए आखिर क्यों फेल हुआ 'मुलायम का सुलह फॉर्मूला', अखिलेश-शिवपाल के बीच दरार की ये हैं बड़ी वजह

Wed, 29 Aug 2018 08:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 29 Aug 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Mulayam's reconciliation formula fail for samajwadi party
shivpal and akhilesh
अखिलेश यादव जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे तभी उन्होंने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी थी। अखिलेश की नई टीम में शिवपाल सिंह यादव को जगह नहीं मिली थी। ऐसे में शिवपाल को लेकर अखिलेश की खटास पहले ही साफ नजर आने लगी थी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पारिवारिक और पार्टी की कलह को मिटाने की तमाम कोशिशें कीं, अलग-अलग फार्मूले इस्तेमाल किए लेकिन अखिलेश-शिवपाल की बीच दूरियां खत्म नहीं हो पाईं। इटावा के सैफई में आयोजित होली मिलन समारोह में आखिरी बार पूरा समाजवादी कुनबा एक साथ एक मंच पर दिखा था। तब ये कयास लगाए जा रहे थे कि अब समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन अब की स्थितियां सबके सामने हैं। 

 

Mulayam's reconciliation formula fail for samajwadi party
शिवपाल, अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी में लगातार उपेक्षा के बाद पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अपने अलग समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा यूपी में नया सियासी विकल्प होगा। इसके जरिए मैं छोटे दलों को जोड़ूंगा। वहीं, इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा तमाम चीजें देखने को मिलेंगी, फिर भी सपा की साइकिल बढ़ती ही रहेगी।

Mulayam's reconciliation formula fail for samajwadi party
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
शिवपाल सिंह ने कहा कि सपा में अपनी इज्जत न होने से मैं आहत हूं। मुझे किसी भी मीटिंग में नहीं बुलाया जाता था। उन्होंने ये भी कहा कि उस पार्टी में अब नेताजी का भी सम्मान नहीं किया जाता है। उनकी उपेक्षा से मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि जिसका भी सम्मान सपा में नहीं हो रहा है, वे हमारी पार्टी में आ जाएं। शिवपाल सिंह ने भाजपा में जाने की बात को अफवाह बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam's reconciliation formula fail for samajwadi party
अखिलेश और शिवपाल के बीच सुलह के लिए नया सूत्र
गौरतलब है कि मंगलवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच काफी देर गुफ्तगू हुई थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच सेक्युलर मोर्चे को लेकर अहम बातचीत हुई थी। इससे पहले लोहिया ट्रस्ट की बैठक में सोमवार को ही मुलायम-शिवपाल ने ट्रस्ट के कार्यों की गहन समीक्षा और आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की थी। इसके अगले ही दिन दोनों एक साथ फिर बैठे। इस दौरान एक शिवपाल समर्थक नेता की ओर से गठित सेक्युलर मोर्चे को लेकर रणनीति बनाई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed