{"_id":"588240734f1c1b701befef87","slug":"mulayam-relatives-ticket-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के साढ़ू समेत तीन करीबियों का टिकट अखिलेश ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के साढ़ू समेत तीन करीबियों का टिकट अखिलेश ने काटा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
भरथना से विधायक रहीं सुखदेवी वर्मा की जगह कमलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओ से जारी की गई प्रत्याशियों की सूची से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साढ़ू एवं विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता सहित तीन का टिकट कट गया। बिधूना से निर्वतमान विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता का टिकट काटे जाने से तरह- तरह की चर्चाएं हैं।
औरैया जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। इसमें औरैया सदर से सिटिंग विधायक मदन गौतम व दिबियापुर से सिटिंग विधायक प्रदीप यादव को टिकट दिया गया है। बिधूना से सिटिंग विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता की जगह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय धनीराम वर्मा के बेटे दिनेश वर्मा उर्फ गुड्डू को उम्मीदवार बनाया है। प्रमोद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साढ़ू हैं।
इसी तरह इटावा में जसवंतनगर से शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है, लेकिन इटावा सदर से निवर्तमान विधायक रघुराज सिंह शाक्य का टिकट काट कर पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता पर दांव लगाया है। इससे नाराज रघुराज समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया। भरथना से विधायक रहीं सुखदेवी वर्मा की जगह कमलेश कठेरिया को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
फुर्रुखाबाद में भी बदलाव
सपा जारी प्रत्याशियों की सूची में अमृतपुर से निवर्तमान विधायक नरेंद्र सिंह यादव एवं कायमगंज से अजीत कठेरिया पर दांव लगाया गया है। जबकि सदर से निवर्तमान निर्दल विधायक विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह भोजपुर में निवर्तमान विधायक जमालुद्दीन सिद्दकी की जगह उनके बेटे अरशद जमाल पर दांव लगाया गया है।