{"_id":"57cd6b1a4f1c1b1c5631710a","slug":"mulayam-is-fan-of-jinna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम हैं जिन्ना के अनुसेवक: विनय कटियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम हैं जिन्ना के अनुसेवक: विनय कटियार
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाशिये पर नहीं हूं, शांत हूं अब तूफान आने वाला है। हाईकोर्ट ने मान लिया है कि राम मंदिर हिंदुओं का है अब सुप्रीम कोर्ट से जल्द ही निर्णय आने वाला है। इंतजार की घड़ियां समाप्त होंगी फिर से आंदोलन छेड़ना पड़ेगा। राम जन्मभूमि के लिए फिर से बलिदान देना होगा।
कानपुर के एक होटल में टीवी चैनल के डिबेट प्रोग्राम के दौरान राम मंदिर मसले पर गरजते हुए सांसद विनय कटियार ने मुलायम सिंह और उनकी समाजवादी पार्टी को जिन्नाभक्त तक कह डाला। उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राम मंदिर बनाने का काम सरकार का नहीं है। इस मसले का हल मुलायम कर सकते हैं लेकिन परेशानी तो ये है कि वो खुद तो जिन्ना के अनुसेवक हैं। राम किनारे नहीं होंगे। कोई नहीं कर सकता। दलित को मारने वाले कांग्रेसी हैं। राम के बिना कोई विकास नहीं। मुलायम और उसकी पार्टी जिन्ना भक्तों से भरी पड़ी है। हिंदू समाज को लेकर एक नया आंदोलन शुरू किया जाएगा। भारत के तीन टुकड़े हुए हैं सावधानी नहीं बरती गई तो और हो सकते हैं।
फायरब्रांड नेता विनय कटियार ने अखिलेश सरकार पर तंज कसते हुए सपा को गंदी राजनीति करने वाली पार्टी तक कह डाला। उन्होंने कहा कि यूपी में 70-80 प्रतिशत लोग गौरक्षा के नाम पर बवाल नहीं करते जबकि 95 प्रतिशत लोग गौ सेवा करते हैं यूपी में सीएम चेहरे की कोई जरूरत नहीं है। हमारी लड़ाई सपा और बसपा दोनों से है। पाकिस्तान मुद्दे पर बोलते हुए कटियार ने कहा कि पाकिस्तान में मठ मंदिर तोड़ दिए गए हैं। अयोध्या में मस्जिद का नहीं महाजिद का मसला था। उसका गिरना जरूरी था। अयोध्या में जो कुछ है वो राम का है। मैं मंत्री बनने का भूखा नहीं हूं राम ने बहुत प्रसिद्धि दी है। हमारा नेता अशोक सिंघल जैसा होगा।
विज्ञापन
पहले शीला को चलना तो सिखाएं प्रशांत किशोर
शीला दीक्षित को यूपी में कांग्रेस चेहरा बनाए जाने पर विनय कटियार ने तंज कसते हुए कहा कि शीला दीक्षित को प्रशांत किशोर चलना तो सिखाएं वह बेचारी बीमार रहती हैं बाद में यूपी फतेह करते रहियेगा। प्रियंका आ गईं क्या उनकी तस्वीर बदल गयी है मैं तो अब उन्हें बहुत देर में पहचान पाता हूं।