{"_id":"63051ff8bd5b8a56ac7a5450","slug":"mukhtar-s-barracks-in-banda-were-searched-for-three-hours-dig-jail-gave-instructions-to-be-vigilant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मुख्तार की बैरक की चली तीन घंटे तक तलाशी, डीआईजी जेल ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मुख्तार की बैरक की चली तीन घंटे तक तलाशी, डीआईजी जेल ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
Wed, 24 Aug 2022 12:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:15 AM IST
सार
मंडल कारागार में देर रात डीआईजी ने दो चरणों में बैरकों की सघन तलाशी कराई। कैदियों की बैरकों में बीड़ी माचिस और गुटका मिला। वहीं, डीआईजी ने विचाराधीन और सजायाफ्ता बंदियों के बारे में भी जेल के अधिकारियों से जानकारी की।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी देर रात मंडल कारागार पहुंचे। इसकी जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलते ही अफरातफरी मच गई। आधी रात तक माफिया मुख्तार समेत सभी बंदियों और कैदियों की बैरक की करीब तीन घंटे तक तलाशी ली गई।
विज्ञापन
दो चरणों में चले तलाशी अभियान में बैरकों से बीड़ी-सिगरेट और माचिस मिली। डीआईजी ने सीसीटीवी कैमरों को देखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। वार्डन से भी जानकारी ली गई। जानकारी के मताबिक सोमवार रात मंडल कारागार पहुंचे डीआइजी जेल ने बंदियों व कैदियों की संख्या पूछी।
विज्ञापन
इसके साथ ही बैरकों की तलाशी कराई। माफिया मुख्तार अंसारी की बैरक को भी खंगाला गया है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे। बंदियों को मिल रहे भोजन और उपचार की सुविधा के बारे में प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा से जानकारी ली। मुख्तार के स्वास्थ्य का भी चिकित्सकों से हाल पूछा।
विज्ञापन
बता दें कि डीआईजी ने विचाराधीन और सजायाफ्ता बंदियों के बारे में भी जेल के अधिकारियों से जानकारी की। इस मौके पर डीआईजी ने बताया कि औचक छापेमारी रूटीन का क्रम है। सुरक्षा के मामले में और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आगे भी ऐसे निरीक्षण किए जाएंगे।