फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mukhtar Death: Son Umar fell from the chair as soon as he got the news of his father death

Mukhtar Ansari Death: पिता की मौत की सूचना मिलते ही कुर्सी से गिर पड़ा उमर, बोला- जिंदा देखने न दिया, कंधा...

Fri, 29 Mar 2024 12:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 29 Mar 2024 12:44 AM IST
सार

Mukhtar Ansari Death: परिवार के करीबियों ने बताया कि जैसे ही उमर को प्रशासन की ओर से उसके पिता की मौत की सूचना दी गई वह धड़ाम से अपनी कुर्सी से गिर पड़ा।

विज्ञापन
Mukhtar Death: Son Umar fell from the chair as soon as he got the news of his father death
उमर अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार का एक बेटा अब्बास इस वक्त कासगंज जेल में सजा काट रहा है तो दूसरा और छोटा बेटा उमर अब्बास दो दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज पिता को देखने आया था। परिवार के करीबियों ने बताया कि जैसे ही उमर को प्रशासन की ओर से उसके पिता की मौत की सूचना दी गई वह धड़ाम से अपनी कुर्सी से गिर पड़ा।
विज्ञापन


करीबियों के मुताबिक उमर कुछ ही देर में बांदा पहुंच भी जाएगा। फिलहाल उसने भरे गले से इतना ही कहा कि दो दिन पहले इन पुलिस वालों ने अस्पताल में भर्ती पिता को शीशे से भी देखने नहीं दिया और आज जब वह इस दुनिया में नहीं है तो वही पुलिस प्रशासन उनके जनाजे को कंधा देने के लिए बुलावा भेज रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में एक बेटे के दिल पर क्या गुजर रही होगी, इन अधिकारियों को क्या मालूम। बकौल उमर जबसे उम्र संभाली तब से कई साल बिना पिता के बिताए हैं, भरोसा था कि कभी तो पिता का कंधा सिर रखने के लिए मिलेगा, लेकिन क्या पता था कि वह कंधा अब उसे कभी नसीब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल प्रशासन पर कई बार लगे हत्या की साजिश के आरोप 
माफिया मुख्तार अंसारी वर्ष 2016 में बांदा जेल भेजा गया था। वर्ष 2017 में प्रोटक्शन वारंट पर पंजाब की रोपड जेल गया लेकिन अप्रैल 2021 को पुन: बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। तब से मुख्तार अंसारी व परिजन लगातार जेल प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाते रहे है। इलाहाबाद में अतीक व उसके भाई की हत्या के बाद के बेटे व वकील ने मुख्तार के बीमार होने व जेल प्रशासन पर इलाज न कराने का आरोप लगाया। इसके बाद मुख्तार के पूर्व सांसद भाई ने जेल प्रशासन पर मुख्तार की हत्या के लिए बाहरी लोगों के प्रवेश का आरोप लगाया। कहा कि जेल प्रशासन हत्या की साजिश कर रहा है। यह सिलसिला थमा नहीं। हाल ही में मुख्तार के वकील ने जेल प्रशासन पर जहर देने का आरोप लगाया। कहा कि जहर देने से मुख्तार की हालत बिगड़ गई है। उसके पेट व शरीर में दर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed