कानपुर के आमिर बने 'मिस्टर बॉलीवुड इंडिया 2018' सेकेंड रनअप
23 दिसंबर 2018 को क्राउन प्लाजा, रोहिणी-दिल्ली में हुई इस प्रतियोगिता में फिल्म डायरेक्टर यश अहलावत, एक्टर रजनीश दु्ग्गल, गुलशन ग्रोवर, एक्ट्रेस सना खान और महिमा चौधरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। कॉन्टेस्ट में दिल्ली, लखनऊ, कानपुर , देहरादून, पुणे, बैंग्लोर, नोएडा के मॉडल भी आए थे। ग्रांड फिनाले में दिल्ली के यश प्रणय को 'मिस्टर बॉलीवुड इंडिया 2018' घोषित किया गया।