फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MP Subrat Pathak made serious allegations against SP chief

UP: सांसद सुब्रत पाठक ने सपा मुखिया पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पहले जेल भेजा था, अब मेरी हत्या कराना चाहते हैं

Wed, 03 Apr 2024 05:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2024 05:35 PM IST
सार

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पाठक ने कहा कि अखिलेश उनकी हत्या करवाना चाहते हैं।

विज्ञापन
MP Subrat Pathak made serious allegations against SP chief
मीडिया से बातचीत करते सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान की गई टिप्पणी पर सांसद सुब्रत पाठक ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंच पर अखिलेश यादव की मौजूदगी में मुझे मारने की धमकी दी गई। जाति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। ऐसे में निर्वाचन आयोग इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं अखिलेश यादव उनकी हत्या कराना चाहते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

ऐसे में मुझे कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की ही होगी। कार्यालय में बुधवार को मीडिया से रूबरू सांसद ने कहा कि डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने पर अखिलेश यादव उनसे खुन्नस रखते हैं। वर्ष 2014 में जब वह भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे थे तो सपा के लोग धमका दे रहे थे। प्रलोभन दिया गया था फिर भी वह मैदान से नहीं हटे। तब झूठे मामलों में मुझ पर गंभीर मुकदमे दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने घर पर छापा भी मारा। जेल भी भेजा गया। इसके बाद वर्ष 2019 में डिंपल को चुनाव में हरा दिया। इससे उनकी खुन्नस और बढ़ गई है। इस बार भी अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो दबाव बनाने के लिए मुझे धमकी दी जा रही है। सपा कार्यालय में उनकी मौजूदगी में मंच से मुझे गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई और वे ताली बजाते रहे। उन्होंने कहा कि मंच से एक दलित बिरादरी के खिलाफ टिप्पणी की गई।
 

यह सब अखिलेश के ही इशारे पर हुआ है। इस दौरान मौजूद भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश दिवाकर ने भी कहा कि सपा के मंच से की गई टिप्पणी से दलित समाज आहत है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ओमकार शाक्य, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ठाकुर, शरद मिश्र आदि मौजूद रहे।

मानहानी का मुकदमा कराऊंगा
सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि खुद अखिलेश यादव ने मंच से उनके बारे में अनर्गल व्यक्तिगत टिप्पणी की है। जो बातें उन्होंने कहीं हैं, उसे वह साबित करें। नहीं तो वह उनके खिलाफ मानहानी का मुकदमा कराएंगे। मंच पर उनके सामने धनबल की बात कही गई। आशंका है कि वह चुनाव में काला धन का प्रयोग करेंगे।

पुलिस को पीटने का आरोप गलत

सांसद ने कहा कि सपा के लोग बार-बार आरोप लगा रहे हैं कि मैंने पुलिस की पिटाई की। यह सरासर गलत है। जिन लोगों ने यह आरोप लगाया है वह बच्चों की कसम खाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed