फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP Subrat Pathak gave big statement

सपा गुंडों की संरक्षक, आजम खां से बड़ा कोई गुंडा नहीं: सुब्रत पाठक

Sun, 14 Mar 2021 03:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Mar 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
MP Subrat Pathak gave big statement
सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : अमर उजाला
सपा गुंंडों के साथ है और उसकी संरक्षक है। आजम खां से बड़ा कोई गुंडा नहीं है। उन्होंने सत्ता में रहते हुए गरीब जनता को खूब सताया। उनकी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करवाया। इसकी वजह से आज उनके ऊपर तमाम मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन


यह बात सांसद सुब्रत पाठक ने कन्नौज जिले में रविवार को कही। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहकर आजम खां ने लोगों पर बहुत अत्याचार किए हैं, जो आज तक लोग भूले नहीं है। अगर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनका समर्थन कर रहे हैं तो यह उनका चरित्र है।
विज्ञापन


यूपी डायल 100 का नाम बदलकर 112 किए जाने के सवाल पर सांसद सुब्रत पाठक ने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का नाम भी पहले अखिलेश्वर सिंह था, जिसको मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अखिलेश यादव कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के किसानों की आय दोगुना करने व जिले की विशिष्ट मंडी के बंद होने के सवाल पर बोले कि यह काम जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। कोविड की वजह से काम रुका हुआ था। कहा कि कृषि के नए कानून से किसान अपनी फसल को देश भर में कहीं भी बेच सकते हैं। परफ्यूम पार्क के लिए जल्द ही जमीन का अधिग्रहण करवाकर निर्माण शुरू कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed